News in Brief

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग अपने अंतिम पड़ाव में है. आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला बड़ौदा के BCA मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा. कोटंबी में खेला जा रहा ये  मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. गुजरात की तरफ से कप्तान एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली.उनके अलावा कप्तान जॉर्जिया वेयरहम ने 44 रन बनाए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने की ओर से सजीवन संजना ने शुरुआत में 26 रनों की पारी खेली.लेकिन उनके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और कप्तान हरमनप्रीत एक छोर पर अकेले टिकी रही और 82 रनों की पारी खेली, लेकिन वह मुंबई को मैच नहीं जिता सकी. इसी के साथ गुजरात ये मुकाबला 11 रनों के अंतर से जीतकर एलिमिनेटर में पहुंच गई. 

Add Zee News as a Preferred Source