Israel-Gaza War: इजरायल के साथ जंग के बाद गाजा में इन दिनों स्थिति बेहद खराब है. जंग को लेकर जारी सीजफायर के बाद दुनिया के हर कोने से फिलिस्तीन और इजरायल के बीच की हिंसा का स्थायी राजनीतिक समाधान निकालने की मांग की जा रही है. वहीं अब इसको लेकर इजरायल का भी एक बयान सामने आया है. बता दें कि इजरायल ने साफ कहा कि जंग खत्म होते ही हमास की गाजा में कोई भूमिका नहीं होगी. 

गाजा में नहीं होगी हमास की भूमिका

इजरायल ने जंग के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. उसने साफतौर पर कह दिया है कि युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा में हमास की कोई भूमिका नहीं होगी. तेल अवीव का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब गाजा के भविष्य के शासन और मानवीय पुनर्निर्माण को आकार देने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास तेज हो रहे हैं, हालांकि युद्धविराम से जुड़ी वार्ता अभी भी नाजुक बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें- 1 हफ्ते तक नहीं चलेंगी मिसाइल-गोलियां… ट्रंप की मांग पर रूस ने कीव पर रोका अटैक; बढ़ती ठंड को बताया कारण  

Add Zee News as a Preferred Source

 

पहले भी मिल चुका है संकेत 

बता दें कि इससे पहले सितंबर 2025 में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में साफतौर पर कहा था कि युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा में हमास जैसे आतंकी गुटों का कोई प्रशासनिक स्थान नहीं रहेगा और उन्हें फिलिस्तीनी अधिकारियों को अपने हथियार सौंपने होंगे. वहीं इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियों ने भी अक्टूबर 2025 में गाजा में सीजफायर के बाद यहां की प्रशासन या सरकार में हमास की कोई भूमिका नहीं होगी.  

ये भी पढ़ें- ‘यूरोपीय संघ को होगा पछतावा…,’ रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित करने पर भड़का ईरान,  EU को दे डाली बड़ी धमकी  

 

स्वेच्छा से हथियार डालेगा हमास? 

‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि भले ही यरूशलम को लगता है कि हमास स्वेच्छा से हथियार नहीं डालेगा, लेकिन उसे बलपूर्वक ऐसा करने के लिए मजबूर करने में सालों लग सकते हैं, हालांकि इस टारगेट को पूरा कर लिया जाएगा. सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक इजरायल का मानना ​​है कि भले ही हमास आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दे कि उसने गाजा का कंट्रोल तकनीकी सरकार को सौंप दिया है, लेकिन फिर भी गाजा पट्टी में उसके सैन्य विंग और आंतरिक सुरक्षा बलों में हजारों सशस्त्र सदस्य और साथ ही महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सिविल सर्विंट मौजूद रहेंगे.