Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 4 सालों से जंग चल रही है. वहीं अब शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को क्रेमलिन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के साथ जंग खत्म करने के लिए बातचीत में मदद करने की बात कही. वहीं इसके लिए ट्रंप ने पुतिन से कीव पर इसके लिए 1 हफ्ते तक हमले रोकने की अपील की. मॉस्को की ओर से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है.  

भीषण ठंड के चलते होगा सीजफायर 

ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि उन्होंने भीषण ठंड के चलते युद्ध रोकने का अनुरोध किया था, लेकिन क्रेमलिन के मुताबिक यह अपील बातचीत में मदद के लिए की गई थी. इसको लेकर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा,’ मैं कह सकता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया था कि वे बातचीत के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने के लिए 1 फरवरी तक एक सप्ताह के लिए कीव पर हमला करने से परहेज करें.’ न तो अमेरिकी नेता और न ही मॉस्को ने यह स्पष्ट किया कि ट्रंप ने पुतिन से कब यह सवाल पूछा था.

ये भी पढ़ें- ‘यूरोपीय संघ को होगा पछतावा…,’ रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित करने पर भड़का ईरान,  EU को दे डाली बड़ी धमकी  

Add Zee News as a Preferred Source

 

ट्रंप का पुतिन से आग्रह 

न्यूज एजेंसी ‘AFP’ के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,’ अत्यधिक ठंड के कारण मैंने व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति पुतिन से अनुरोध किया कि वे इस दौरान एक सप्ताह तक कीव और आसपास के शहरों पर गोलीबारी न करें. उन्होंने पहले कभी ऐसी ठंड का सामना नहीं किया है. मैंने व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति पुतिन से अनुरोध किया कि वे एक सप्ताह तक कीव और विभिन्न शहरों पर गोलीबारी न करें और वे इसके लिए सहमत हो गए और मुझे आपको बताना होगा, यह बहुत अच्छा था.’ उन्होंने आगे कहा,’ बहुत से लोगों ने कहा कि कॉल को बेकार मत करो. तुम्हें वो नहीं मिलेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा कर दिखाया और हमें बहुत खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया.’  

ये भी पढ़ें- DNA: वेनेजुएला पर नहीं थम रही अमेरिका की दादागिरी, सरकार के खर्चे का हिसाब-किताब रखेंगे ट्रंप; दुनिया के लिए क्यों है यह बुरा दौर?  

फिर होगी शांति वार्ता 

बता दें कि रविवार 1 फरवरी 2026 को अमेरिका की मदद से रूस-यूक्रेन के बीच अबू धाबी में फिर से शांति वार्ता शुरू होगी. ट्रंप अपने पीस प्लान के जरिए लगभग 4 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं. शांति वार्ता से पहले पुतिन ने गुरुवार 29 जनवरी 2026 को मॉस्को में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. ट्रंप ने कहा कि इस वार्ता में काफी प्रगति हुई. वहीं अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने भी सीजफायर को लेकर कहा,’ मुझे लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच मित्रता है और मुझे लगता है कि इसी वजह से वे बातचीत कर सकते हैं और एक ऐसा रिश्ता बना सकते हैं, जिससे उम्मीद है कि यहां चीजें बेहतर होंगी, समझौता हो सकेगा और कई जानें बच सकेंगी.’