News in Brief

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज पर विराम लग चुका है. टीम इंडिया ने आखिरी मैच में 46 रन से जीत दर्ज की और सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया. लेकिन टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए ये मुकाबला बुरा सपना साबित हुआ है. टीम के लिहाज से ये मैच यादगार साबित हुआ, कहीं खुशी तो कहीं गम दिखा. संजू सैमसन पहली बार अपने होमग्राउंड पर इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे और फ्लॉप हो गए जबकि जसप्रीत बुमराह के टी20 करियर पर दाग लग गया. 

भारत ने बनाए 271 रन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए. यह भारत का टी20 क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. टीम इंडिया 48 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी. यहां से ईशान किशन ने कप्तान सूर्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंदों में 137 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 185 के स्कोर तक पहुंचाया.

Add Zee News as a Preferred Source

सूर्या की तीसरी फिफ्टी

सूर्या 30 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 18 गेंदों में 48 रन जुटाए. किशन ने 43 गेंदों में 10 छक्कों और 6 चौकों के साथ 103 रन बनाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा. हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने 17 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 42 रन बनाए.

ये भी पढे़ं.. जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया, तिलक वर्मा कब जुड़ेंगे साथ? आ गया बड़ा अपडेट

बुमराह पर लगा ‘धब्बा’

जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं. लेकिन इस मैच में बुमराह लड़खड़ा गए. उन्होंने पारी के 14वें ओवर में 22 रन ठोके. उस दौरान जैकब बेथेल और डेरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे थे. बुमराह ने अपने इंटरनेशनल करियर में पहली बार एक ओवर में इतने रन खर्च किए हैं. बुमराह पर 4 ओवर में 58 रन आए जो उनके करियर का सबसे महंगा स्पेल साबित हुआ. भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगा टी20 स्पेल फेंकने वाले बुमराह चौथे गेंदबाज बने.