Explosion Reported at Iran: ईरान के दक्षिणी पोर्ट सिटी बंदर अब्बास की एक बिल्डिंग में हुए धमाके में कई लोगों की मौत की खबर आ रही है. इस धमाके में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि ये एक टारगेटेट अटैक था, जिसमें इमारत को बड़ा नुकसान पहुंचा है. ईरान की रणनीतिक पोर्ट सिटी में हुए धमाके के बाद ऑनलाइन अटकलों का दौर तेज हो गया है. धमाका उस वक्त हुआ जब ईरान की नौसेना नजदीक में गश्त कर रही थी. इस हमले में ईरानी मीडिया ने गैस रिसाव की आशंका जताई है. जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने कई विस्फोटों के बाद इमारत ढहने का दावा किया था.

कमांडर मारा गया?

इस धमाके के बाद दावा किया गया कि इस टारगेटेड अटैक में ईरानी नेवी के एक कमांडर की मौत हुई है. हालांकि इरानी मीडिया ने इसका खंडन किया है. दूसरी ओर होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे सैन्य अभ्यास के बीच हुए धमाके को लेकर ये सवाल बना हुआ है कि क्या ये एक हादसा था या फिर अमेरिका हमले का ट्रेलर दिखाती चेतावनी. हालांकि ईरान के प्रशासनिक अधिकारी अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं लगा पाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इससे पहले  ईरान के सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट में कहा गया था कि ये धमाका मोअल्लम बुलेवार्ड स्थित आठ मंजिला इमारत में हुआ था.

तस्वीरों में क्या दिखा?

ईरान की सरकारी मीडिया और न्यूज़ एजेंसी पर प्रसारित तस्वीरों में इमारत का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिख रहा है. धमाके के बाद मलबा आसपास बिखरा हुआ था और बिल्डिंग का सरिया वगैरह अंदरूनी हिस्सा नजर आया. धमाके के बाद दमकलकर्मियों और बचाव कर्मियों समेत इमरजेंसी रेस्पॉंस टीमों को धमाके में प्रभावित लोगों की मदद के लिए फौरन रवाना किया गया.

मामले की जांच जारी

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने होर्मोजगान के डिजास्टर मैनेजमेंट डायरेक्टर मेहरदाद के हवाले से बताया कि धमाके के असली वजह जानने के लिए जांच जारी है.

भीषण धमाके के बाद चारों ओर अफरातफरी का आलम था. इस तटीय शहर के स्थानीय लोग इसे पिछले साल हुए इजरायल के हमले के समय हुआ घटनाक्रम मान रहे हैं. इस बीच कुछ लोगों को ये डर भी सता रहा है कि कहीं अमेरिका ने इस धमाके के जरिए ईरान पर हमला तो नहीं बोल दिया. हालांकि इसकी भी अभीतक कहीं से पुष्टि नहीं हुई है. उधर ईरान का दावा है कि वो अपनी पूरी ताकत से समंदर में अमेरिकी पोतों की कब्र तैयार कर रहा है.