T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में अब 6 दिन बाकी रह गए हैं. 7 फरवरी से 20 टीमों के बीच इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज होगा. इस बार वो चार बल्लेबाज तबाही मचाने उतरेंगे, जिन्होंने 2025 में छक्कों की बारिश की थी और अपनी-अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हुए थे. ये वही खिलाड़ी हैं, जो क्रीज पर आते ही पहली बॉल पर अटैक करते हैं. टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं और विरोधी टीमों की गेंदबाजी लाइनअप को नेस्तनाबूद कर देते हैं. इनमें भारत का नया सिक्स हिटर भी शामिल है. इसके अलावा एक पाकिस्तान, एक साउथ अफ्रीका और एक ऑस्ट्रेलिया टीम का स्टार भी है. टी20 विश्व कप 2026 में तबाही मचाएंगे ये 4 विस्फोटक बैटर
1. अभिषेक शर्मा
साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने 21 मैच खेलकर 54 छक्के ठोके थे. उनके बल्ले से 193.46 के स्ट्राइक रेट से कुल 859 रन भी निकले थे. फिर नए साल यानी 2026 का आगाज भी उन्होंने धमाकेदार अंदाज में किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के 6 मैचों में अभिषेक ने 15 छक्के मारे. अब टी20 विश्व कप 2026 में वो टीम इंडिया के लिए यही काम जारी रखेंगे. अभिषेक क्रीज पर आते ही विरोधी टीमों के खिलाफ कहर बनकर टूटते हैं. उनके पास पहली बॉल से छक्कों की बारिश करने की जबरदस्त क्षमता है.
2. साहिबजादा फरहान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस ओपनर ने 2025 में कुल 26 मैचों में 45 छक्के मारे थे. उन्होंने 133.62 की स्ट्राइक रेट से 771 रन ठोके थे. अब ये तूफानी ओपनर टी20 विश्व कप 2026 में गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा रहने वाला है. फरहान बेखौफ अंदाज में बैटिंग करने के लिए मशहूर हैं. उनके पास ताकत और टाइमिंग दोनों हैं.
3. डेवाल्ड ब्रेविस
साउथ अफ्रीका टीम के नए स्टार डेवाल्ड ब्रेविस को सिक्स हिटिंग मशीन कहा जाता है. वो तूफानी अंदाज में बैटिंग के लिए मशहूर हैं. इस खिलाड़ी को बेबी एबी भी कहा जाता है, क्योंकि वो साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के उत्तराधिकारी माने जाते हैं. पिछले साल उन्होंने 17 मैचों में 176 के स्ट्राइक रेट से 39 सिक्स मारे थे. टी20 विश्व कप 2026 में वो अफ्रीका के लिए मिडिल ऑर्डर में यही काम करते नजर आएंगे. ब्रेविस उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो चंद गेंदों पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं.
4. टिम डेविड
दाएं हाथ के इस लंबे-चौड़े बल्लेबाज ने 2025 में छक्कों की झड़ी लगा दी थी. उन्होंने 14 पारियों में 197.50 के स्ट्राइक रेट से 36 छक्के मारे थे. अब टी20 विश्व कप 2026 में वो कंगारू टीम के लिए एक बार फिर तबाही मचाएंगे. डेविड एक हार्ड हिटर बैटर हैं, जो स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों के खिलाफ एक ही अंदाज में बैटिंग करते हैं.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तैयार… बदलेगी ओपनिंग जोड़ी, नंबर 3 पर खेलेगा खूंखार बैटर
