दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज विमेंस प्रिमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 203 रन लगाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया था. जवाब में बल्लेबाजी करने आई बैंगलुरु की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर लक्ष्य को बड़े ही आसानी से चेज कर डाला. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विमेंस प्रिमियर लीग के फाइनल का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ मिलकर आरसीबी को दूसरी बार खिताब जीताने का काम किया. स्मृति ने फाइनल मुकाबले शानदार पारी खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड्स कायम कर दिए हैं. आरसीबी की मेंस टीम में जहां विराट कोहली धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. महिला टीम में उनके रोल को स्मृति ने बखूबी निभाते हुए आरसीबी को खिताब जिताने का काम किया. स्मृति ने मैच विनिंग पारी खेलकर ये साबित कर दिया कि आरसीबी की जर्सी नंबर 18 में कुछ तो जादू है.
