T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. कल यानी 7 फरवरी से 20 टीमों के बीच इस मेगा इवेंट का आगाज होगा. टीम इंडिया पहला मैच अमेरिका के खिलाफ 7 तारीख को ही खेलने वाली है. इस मुकाबले के लिए सभी खिलाड़ी तैयार हैं. मैच से 24 घंटे पहले हार्दिक पांड्या अचानक चर्चा में आ चुके हैं. ये चर्चा उनके नए लुक को लेकर हो रही है.
हार्दिक ने नया हेयरकट लिया है. उन्होंने बालों पर व्हाइट ब्लॉन्ड कलर कराया है, जिसे ब्लीच करके किया गया है. यह हल्का सफेद यानी ऐशी टोन वाला हेयर कलर है, जिसे आम भाषा में लोग सिल्वर, ग्रे या व्हाइट ब्लॉन्ड भी कहते हैं. नए लुक में हार्दिक को पहली नजर में पहचानना मुश्किल है.
जैसे ही हार्दिक पांड्या के नए लुक वाली तस्वीर सामने आई, तो फैंस ने लाइक और कमेंट की बौछार कर दी. पांड्या एकदम फ्रेश लग रहे हैं. पिछले टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक ने एक हटके लुक रखा था, जिसमें बड़ी मूंछें थीं, दाढ़ी नहीं थी और छोटे बाल थे. लेकिन इस बार हार्दिक हल्की दाढ़ी और व्हाइट ब्लॉन्ड हेयर वाले न्यू हेयरस्टाइल के साथ छक्कों की बारिश करने मैदान पर उतरेंगे. खबर अपडेट हो रही है….
