News in Brief

Most catches in T20 World Cup History: क्रिकेट में तीन मोर्चे होते हैं. पहला बैटिंग दूसरा बॉलिंग और तीसरा फील्डिंग, जो भी टीम इन तीनों पर खरा उतरती है, वो मैच जीतती है. टी20 विश्व कप 2026 में एक तरफ जहां रन बरसेंगे और विकेट गिरेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ शानदार फील्डिंग भी दिखेगी और दर्शकों को कुछ कमाल के कैच भी देखने को मिलेंगे. टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक 9 एडिशन हो चुके हैं. ये 10वां मौका है जब टीमें खिताब के लिए मैदान पर जोर लगाएंगी. इस टूर्नामेंट में जिन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा कैच लपके हैं, उनमें से अधिकतर संन्यास ले चुके हैं, लेकिन 3 प्लेयर ऐसे हैं, जो इस बार भी अपनी-अपनी टीमों के लिए जलवा दिखाने वाले हैं.

हम आपके लिए टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं. इसमें नंबर एक पर डेविड वॉर्नर का नाम है, जो 25 कैच ले चुके हैं. अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दिखते, क्योंकि संन्यास ले चुके हैं. सबसे आखिरी नाम डेविड मिलर का है. इस लिस्ट में शामिल तीन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद नबी और डेविड मिलर इस बार भी मैदान पर उतरेंगे. इन तीनों के पास इस इवेंट का अच्छा-खासा अनुभव है.

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले 10 स्टार

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 41 मैचों में 25 कैच

Add Zee News as a Preferred Source

एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)- 30 मैचों में 23 कैच

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 31 मैचों में 23 कैच

रोहित शर्मा (भारत)- 47 मैचों में 21 कैच

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 28 मैचों में 19 कैच

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 29 मैचों में 16 कैच

मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 30 मैचों में 16 कैच

ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज)- 34 मैचों में 15 कैच

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 19 मैचों में 14 कैच

डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) – 27 मैचों में 14 कैच

ये भी पढ़ें: Opinion: जिस दर्द ने मंधाना को अंदर से तोड़ा, उसी ने बनाया RCB को दोबारा चैंपियन… Smriti Mandhana 2.0 के पीछे छिपी है एक अनकही दास्तां