उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने कुआलालंपुर में भारतीय प्रवासियों को प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना की और तिरुवल्लुवर केंद्र की घोषणा का स्वागत किया
प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2026 8:31PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कुआलालंपुर, मलेशिया में भारतीय प्रवासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन पर प्रकाश डाला।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उपराष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री ने भारत और मलेशिया के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया और दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में भारतीय प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
उपराष्ट्रपति ने तमिल विरासत का सम्मान करने वाले प्रधानमंत्री के उन कथनों पर भी प्रकाश डाला जिनमें उन्होंने कहा था कि— ‘तमिल दुनिया को भारत का उपहार है। तमिल साहित्य शाश्वत है और तमिल संस्कृति वैश्विक है।‘ साथ ही, उन्होंने तिरुवल्लुवर केंद्र की स्थापना की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे भारत की सभ्यतागत विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक दृढ़ प्रतिबद्धता बताया।
श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आगे कहा कि इस तरह की पहल सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करती है और हमारी समृद्ध विरासत को पूरी दुनिया में ले जाती है।
A truly inspiring address by the Hon’ble Prime Minister, Shri @narendramodi ji, in Kuala Lumpur, Malaysia, today.
The Hon’ble Prime Minister very aptly highlighted the deep historical and cultural bonds between India and Malaysia and emphasized the vital role of the Indian… pic.twitter.com/rhp9dWxXiR
— Vice-President of India (@VPIndia) February 7, 2026
மாண்புமிகு பாரதப் பிரதமர் திரு @narendramodi அவர்கள் இன்று மலேசியாவில் நிகழ்த்திய உரை மிகச் சிறப்பானது.
இந்தியா–மலேசியா இடையேயான வரலாற்று மற்றும் கலாச்சார பிணைப்புகளை விளக்கியதோடு, இந்திய வம்சாவளியினர் இரு நாடுகளுக்கும் இடையில் உறவுப் பாலமாக விளங்குவதை அவர் அழகாக… pic.twitter.com/pDcdUeSCQU
— Vice-President of India (@VPIndia) February 7, 2026
*************
पीके/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2225020) आगंतुक पटल : 6
