Washington Post: वॉशिंगटन पोस्ट ने हाल में ही बड़े पैमाने पर छटनी की, जिसमें कई पत्रकारों की नौकरी चली गई, इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही की कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे की भी नौकरी चली गई. तमाम लोगों की नौकरी जाने के बाद वॉशिंगटन पोस्ट के CEO को गहरा दुख पहुंचा और उन्होंने खुद इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देते हुए उन्होंने लिखा कि वाशिंगटन पोस्ट में 2 वर्षों के परिवर्तन के बाद अब मेरे लिए अलग होने का सही समय है.

लिए गए मुश्किल फैसले
एक पोस्ट करते हुए CEO लुईस ने लिखा कि मेरे कार्यकाल के दौरान द पोस्ट के टिकाऊ भविष्य को पक्का करने के लिए मुश्किल फैसले लिए गए हैं. ताकि यह आने वाले कई सालों तक हर दिन लाखों कस्टमर्स के लिए हाई-क्वालिटी और बिना किसी भेदभाव वाली खबरें पब्लिश कर सके. लुईस को 2023 में वॉशिंगटन पोस्ट में इस पद पर अपॉइंट किया गया था. इससे पहले वो डॉव जोन्स के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव और वॉल स्ट्रीट जर्नल के पब्लिशर थे.

पहले ही चला जाना चाहिए था
उनके इस पोस्ट के बाद द वॉशिंगटन पोस्ट गिल्ड ने एक बयान में कहा विल लुईस का जाना बहुत पहले हो जाना चाहिए था, उनकी विरासत एक महान अमेरिकी पत्रकारिता संस्थान को खत्म करने की कोशिश होगी लेकिन पोस्ट को बचाने में अभी देर नहीं हुई है. जेफ बेजोस को तुरंत इन लेऑफ को वापस लेना चाहिए या अखबार को किसी ऐसे व्यक्ति को बेचना चाहिए जो इसके भविष्य में इन्वेस्ट करने को तैयार हो. बता दें कि जेफ बेजोस ने साल 2013 में को वॉशिंगटन पोस्ट को खरीदा था. लुईस के कार्यकाल में वाशिंगटन पोस्ट लगातार वित्तीय नुकसान झेल रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

हुई थी बड़े पैमाने पर छंटनी
लुईस के जाने से पहले पोस्ट ने अपने लगभग एक-तिहाई कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिससे अखबार के सभी डिपार्टमेंट पर असर पड़ा था. छंटनी के दौरान उनकी गैरमौजूदगी के लिए उनकी आलोचना हुई थी, जिसे अखबार के पूर्व एग्जीक्यूटिव एडिटर, मार्टी बैरन ने अखबार के इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक बताया था.