News in Brief

NEP vs ENG T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल की गूंज देखने को मिली. मुकाबला इंग्लैंड ने जीता लेकिन जीत से ज्यादा चर्चे हारने वाली नेपाल टीम के देखने को मिले जिसने इंग्लैंड को जीत के लिए गिड़गिड़ाने पर मजबूर किया. मैच के बाद नेपाल के कप्तान का बेबाक अंदाज वाला बयान भी देखने को मिला. आखिरी गेंद तक जीत के लिए इंग्लैंड की सांसें अटकी रहीं. हालांकि, लास्ट ओवर में सैम करन ने टीम की लाज बचा ली.

4 रन से जीता इंग्लैंड

नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे की हंसी आखिरी गेंद तक उड़ा रखी थी. सैम करन की आखिरी ओवर में की गई सूझबूझ भरी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मैच बेशक 4 रन से जीत लिया. लेकिन नेपाल ने साबित कर दिया कि उसे हल्के में नहीं लेना है. नेपाल के बल्लेबाज लोकेश बम ने 39 रन की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड को आखिरी गेंद तक चुभ रहे थे. नेपाल के कप्तान ने मैच के बाद अपनी टीम की जमकर तारीफ की साथ ही विरोधियों को अलर्ट दे दिया है. नेपाल की टीम ग्रुप सी में है, जिसमें इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, इटली और वेस्टइंडीज भी हैं. स्कॉटलैंड और इटली के सामने नेपाल का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन विंडीज को सीधा अलर्ट नेपाली कप्तान ने दे दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले रोहित पोडेल?

कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, ‘लड़कों ने अपना सब कुछ झोंक दिया. मुझे उन पर बहुत गर्व है. नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन कोशिश के हिसाब से हमने खेल के हर विभाग में अपना शत प्रतिशत दिया. आखिरी ओवर में सैम करन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. हम वहां से सुधार करेंगे. हमें एक टीम के तौर पर अपना 100 प्रतिशत देना होगा. हम इस विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए, हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे.’

ये भी पढे़ं.. 0 फिफ्टी और वर्ल्ड कप में ‘तांडव’, कौन हैं इंग्लैंड की बैंड बजाने वाला बल्लेबाज?

फैंस को लेकर रोहित का रिएक्शन

उन्होंने अपने फैंस को लेकर कहा, ‘वे बहुत पैशनेट हैं. पूरा काठमांडू, नेपाल, हमें सपोर्ट करने के लिए यहां आया था. मुझे लगता है कि पूरे नेपाल को हम पर गर्व होगा. हमें ग्रुप में यह विश्वास था कि अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं और मुझे लगा कि आज हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला. मुझे लगता है कि आज, कुल मिलाकर, यदि आप परिणाम के आधार पर देखें, तो यह हमारे अनुरूप नहीं रहा. लेकिन प्रयासों की दृष्टि से, मैं क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना 100% दूंगा वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की.