Britain Political Crisis: ब्रिटेन में एक सियासी भूचाल आने के संकेत मिलने लगे हैं. माना जा रहा है कि ब्रिटेन की कीर स्टार्मर सरकार एक बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है. कल यानी रविवार को ब्रिटिश के पीएम कीर स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पीएम स्टार्मर भी इस्तीफा दे सकते हैं.
दरअसल, ये इस्तीफा यूएस के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन फाइल्स से जुड़े नए खुलासों के बाद हुआ है. अपने त्यागपत्र में मैकस्वीनी ने यह माना है कि उन्होंने मेंडेलसन को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुनकर एक बड़ी गलती की थी. आगे कहा कि उन्होंने (पीटर मेंडेलसन) हमारी पार्टी, हमारे देश में विश्वास को नुकसान पहुंचाया है. इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे हैं कि स्टार्मर भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि, अब सवाल है कि अगर ऐसा होता है, फिर ब्रिटिश का नया पीएम कौन होगा?
स्टार्मर की सरकार पर खतरे की घंटी
ब्रिटेन में वर्तमान में लेबर पार्टी की सरकार है. हाउस ऑफ कॉमन्स में उनके 650 में से 404 सीटें हैं. कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि लेबर पार्टी के अधिकांश सांसद स्टार्मर से नाराज हैं. ऐसे में अगर वह उनके खिलाफ जाते हैं, तो सरकार अल्पमत में आ जाएगी और फिर उनको त्यागपत्र देना पड़ सकता है. हालांकि, पीएम कार्यालय की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.
एप्सटीन फाइल्स में हुए खुलासे ने ब्रिटेन में खड़ा किया तूफान
अमेरिका में इस समय एप्सटीन फाइल्स पर लगातार खुलासे हो रहे हैं. हाल में ही इससे जुड़े मामले में कुछ ऐसा खुलासा हुआ, जिससे ब्रिटिश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया. सामने आए दस्तावेजों में पता चला था कि मेंडलसन, उस जेफरी एप्सटीन के संपर्क में थे, जब उनको इसको लेकर मना किया गया था. ब्रिटिश पुलिस अब इन ईमेल्स की जांच में जुट गई है. इसमें संकेत मिले हैं कि साल 2008 के बैंकिंग संकट के बाद मेंडेलसन ने एप्सटीन के साथ कई आंतरिक वित्तीय चर्चाओं का विवरण साझा किया.
यह भी पढ़ें: ‘जंग हो जाए तब भी नहीं झुकेंगे…’, ओमान में की मीटिंग फिर ईरान का न्यूक्लियर पर अमेरिका को दिया सीधा चैलेंज, यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं
ब्रिटिश राजनीति में आई तूफान की तीन वजहें…
-
ब्रिटिश पीएम की कुर्सी खतरे में आने की प्रमुख वजह एप्सटीन फाइल है. चूंकि एप्सटीन फाइल में आरोपी पीटर मंडेलसन को जानबूझकर स्टार्मर ने यूएस का राजदूत नियुक्त किया था, लेकिन इसको लेकर वह माफी मांग चुके हैं. उन्होंने दावा किया था कि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी. हालांकि, अब उनकी एक गलती उनके गले की फांस बनती जा रही है.
-
दूसरी वजह सांसदों की नाराजगी का है. एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्मर से लेबर पार्टी के ही 50 सांसद नाराज हैं. यह भी दावा किया जा रहा है कि उनसे नाराज सांसदों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. पार्टी के भीतरखाने में काफी कुछ पक रहा है. ऐसे में माना जा रहा कि आने वाले समय में कभी भी बड़ा विस्फोट हो सकता है.
-
इस बात से भी नहीं इनकार किया जा सकता है कि कीर स्टार्मर अमेरिका के खिलाफ जाकर एक नए वर्ल्ड ऑर्डर बनाने की कवायद कर रहे थे. ऐसे में इसका खामियाजा ही उनको भुगतना पड़ रहा है. चूंकि स्टार्मर ने हाल में ही चीन की यात्रा की थी. चीन और अमेरिका हमेशा से एक दूसरे के बड़े विरोधी माने जाते हैं.
स्टार्मर का विकल्प कौन?
इस बीच सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर स्टार्मर अपने पद से इस्तीफा देते हैं, तो फिर उनकी जगह कौन लेगा. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शबाना महमूद एक मजबूत दावेदार हो सकती हैं. अगर शबाना महमूद ब्रिटिश की नई पीएम बनती हैं, तो इतिहास में पहली बार किसी मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री बनने का अवसर होगा. यह एक निर्विवाद ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, लेकिन यह उपलब्धि धूमधाम से नहीं बल्कि शांतिपूर्वक हासिल की जाएगी. बताया जाता है कि महमूद ने कभी भी अपनी राजनीति को पहचान आधारित लामबंदी के इर्द-गिर्द नहीं रखा है.
यह भी पढ़ें: शेख हसीना की आवामी लीग का आलीशान हेड ऑफिस बना बदबूदार टॉयलेट, किस नेता की हो रही जय-जयकार! क्या चुनाव से पहले ही तय हो गया नतीजा?
