News in Brief

Pakistan Demands to ICC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान ने पहले ये फैसला किया था कि वो मेगा इवेंट में हिस्सा तो लेगा, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा, लेकिन अब PCB झुकने को तैयार है. हालांकि, मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के साथ मिलकर ऐसा प्लान बनाया है, जिसपर बवाल मचना तय है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और बांग्लादेश की क्रिकेट बोर्ड ने ICC से ये डिमांड की है कि भारत दोनों देशों के साथ ट्राई सीरीज खेले. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं? इसपर से जल्द पर्दा उठ सकता है. क्रीजबज की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी से लाहौर में हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकता है.

भारत के साथ ट्राई सीरीज खेलने की मांग

Add Zee News as a Preferred Source

क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कई शर्तें रखी, जिसमें से एक ये भी है कि PCB चाहता है कि बीसीसीआई भारत,पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज खेलने के लिए हरी झंडी दिखा दे. बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ये साफ कर दिया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी, हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों का आमना-सामना होगा.