
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बॉयकॉट मूवमेंट के बीच पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने को राजी हो गई है. पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश को विश्व कप ना खेलने के लिए बरगलाया और फिर खुद आईसीसी की फटकार लगने के बाद विश्व कप खेलने के लिए राजी हुई. इसके बाद भी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा था. 1 फरवरी को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बॉयकॉट करने की बात कही थी. अब अचानक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ होने वाली 15 फरवरी की भिड़ंत के लिए तैयार है. आईसीसी से मीटिंग होने के बाद पीसीबी ने इस फैसले को स्वीकारा है. अब पीसीबी की चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस पूरे मामले में एक अनोखा खुलासा किया है. जो कि इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.
‘बांग्लादेश के लिए…’
पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी से भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाले मैच पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बीसीबी(BCB) ने रिक्वेस्ट की थी कि हम भारत के खिलाफ यह मैच खेलें. हमने बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था हमने अपने लिए कुछ नहीं किया.’ नकवी का यह बयान इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इशारा किया कि उन्होंने जो कुछ भी किया बांग्लादेश के लिए किया ना कि अपने लिए कुछ भी किया.
मीटिंग के बाद आया फैसला
पाकिस्तान सरकार ने अपने बयान में कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, शहबाज शरीफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन, मोहसिन नकवी ने PCB, आईसीसी (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के लीडर्स के बीच हुई मीटिंग में हुई बातचीत के बाद पूरे मामले की जानकारी दी. पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा PCB को दिए गए अनुरोधों के साथ-साथ श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य सदस्य देशों से मिले समर्थन संदेशों की समीक्षा की है. इन संदेशों में हाल की चुनौतियों का एक व्यवहार्य समाधान खोजने में पाकिस्तान के लीडरशिप की मांग की गई थी.’
15 फरवरी को महा भिड़ंत
अब इस पूरे मामले के बाद एक चीज स्पष्ट हो गई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महा जंग होनी है. दोनों देशों की भिड़ंत को लेकर खूब बवाल मचा, लेकिन आखिरकार अब ये तय हो गया कि दोनों देश 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आमने -सामने होंगे.पिछली बार दोनों टीमें एशिया कप के दौरान आमने-सामने थी, जिसमें भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में टीम इंडिया अपने विजय रथ को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: टूट गया ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका का महारिकॉर्ड, टीम इंडिया ने 9वीं बार ऐसा कर विश्व कप में लहराया परचम
