News in Brief

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंजरी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. टीम इंडिया की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं. स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फीवर के चलते पहले मैच में बाहर थे और अब अभिषेक शर्मा ने टेंशन बढ़ा दी है. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक की मौजूदगी पर संशय बना हुआ है. खबर है कि टीम इंडिया के ओपनर गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप A गेम के लिए नई दिल्ली नहीं आए हैं.

प्रैक्टिस के लिए आई टीम इंडिया

टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन मंगलवार शाम को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. पूरी टीम में सिर्फ अभिषेक शर्मा ही नहीं थे. बुमराह भी टीम के साथ बीच में मौजूद थे और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल के साथ पिच को करीब से देखने के लिए पिच पर गए थे. हालांकि, स्टेडियम में सबसे बड़ी चर्चा अभिषेक शर्मा के ट्रेनिंग सेशन मिस करने की थी. वह मुंबई में USA के खिलाफ पहले मैच में पहली ही गेंद पर डक पर आउट हो गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों नहीं उतरे अभिषेक?

मोहम्मद सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह आखिर प्रैक्टिस में क्यों नहीं उतरे. उन्होंने कहा, कि अभिषेक पेट खराब होने की वजह से मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. लेकिन भारतीय खेमे के लिए अच्छी खबर यह है कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दिल्ली में टीम से जुड़ गए हैं. सुंदर साइड स्ट्रेन की वजह से लगभग एक महीने से बाहर हैं. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज और भारत और इंडिया ‘A’ के लिए वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच भी नहीं खेल पाए थे.

ये भी पढ़ें.. ICC ने ठुकराई मांग फिर क्यों खुश है पाकिस्तान? नकवी की हंसी नहीं रुकने की ये है वजह

पहले मैच में मुश्किल में थी टीम इंडिया 

यूएसए के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया मुश्किल में नजर आई थी. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने अपने अर्धशतक से टीम की लाज बचाई और कप्तानी पारी खेली थी और टीम को लड़ाकू स्कोर तक पहुंचाया था. बड़े-बड़े नामी बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे मुकाबले में टीम का कॉम्बिनेशन कैसा रहता है. नामीबिया के बाद टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी.