
पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मुकाबले में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर हुए लेकिन आखिर में पाकिस्तान ने 32 रनों से बाजी मारी. मुकाबले में जोर डालने की कोशिश करने वाली यूएसए टीम की बल्लेबाजी 190 रनों के टारगेट को भेद नहीं. जीत के हीरो रहे पाक के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान. उन्होंने 41 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली. फरहान के अलावा बाबर आजम ने 46 रनों की पारी खेली और आलोचकों का शिकार होते-होते बचे. हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा एक खिलाड़ी के नाम पर रही और वह खिलाड़ी शुभम रंजने का नाम है. भले ही यूएसए ये मुकाबला नहीं जीत पाई लेकिन, रंजने ने अपने अर्धशतकीय पारी की बदौलत महफिल लूटने का काम किया और एक रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया है.
कौन हैं शुभम रंजने
31 साल की उम्र में, रंजने मुंबई के एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने तक का सफर तय कर चुके हैं. वह भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अपने खास संबंधों को प्रेरणा का स्रोत बताते हैं और उन्हें अपना “सबसे अच्छा दोस्त” और “बड़ा भाई” कहते हैं. रंजने के लिए, अमेरिका के लिए खेलना न केवल एक बेहतर अवसर है, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में उनकी वापसी भी है वह 2022 से अमेरिका में रह रहे हैं और इतने बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर से उत्साहित हैं. उनका परिवार स्टैंड से उनका हौसला बढ़ाएगा, जिससे मैच का भावनात्मक महत्व और भी बढ़ जाएगा.
पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी
यूएसए ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की टीम ने दमदार शुरुआत की. साहिबजादा फरहान एक छोर पर खूंटा गाड़कर लगातार अड़े रहे. सैम अयूब और सलमान अली आगा ने अपना विकेट सस्ते में गंवा दिया. इसके बाद बाबर आजम ने भी बल्ले से 32 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 46 रन की पारी खेली. फिर साहिबजादा फरहान ने 73 रनों की शानदार पारी खेलकर पाक के लिए मैच बनाने का काम किया.
फुल मेंबर टीम के खिलाफ तीसरी सबसे तेज 50
शुभम रंजने ने अपना अर्धशतक के साथ एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. बतौर एसोसिएट टीम की ओर से फुल मेंबर टीम के खिलाफ उनके बल्ले से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक आया है. इससे पहले स्टीफन मायबर्ग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2014 में 25 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी. वहीं, दूसरे नंबर पर इस मामले में ब्रैंडन मैकमुलेन ने 26 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2014 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था. वहीं, शुभम ने 28 गेंदों में फिफ्टी लगाकर फुल मेंबर टीम के खिलाफ तीसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का काम किया है.जो कि पाकिस्तान के खिलाफ आया है.
ये भी पढें: इंग्लिश क्रिकेटर की अजीबोगरीब मांग, भारत-पाक टेस्ट मैच देखने की जताई ख्वाहिश, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
