News in Brief

SA vs AFG T20 World Cup 2026: 11 फरवरी 2025, ये वो तारीख है जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली है. अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में डबल सुपर ओवर के चलते रोमांच चरम पर देखने को मिला. लगभग 1 घंटे तक फैंस की सांसें विनर के लिए थमी रहीं. दूसरे ओवर की आखिरी दो गेंदो पर तीसरा सुपर ओवर में जीवित नजर आ रहा था क्योंकि रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जमाकर अफ्रीकी प्लेयर्स से जीत दूर कर दी थी. 

अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. अफ्रीका की तरफ से डि कॉक (59) और रेयान रिकेल्टन (61) ने दमदार अर्धशतक लगाए. ब्रेविस ने 23 और मिलर ने 20 रन बनाकर टीम के स्कोर को 187 के स्कोर तक पहुंचा दिया. इसके बाद अफगानिस्तान ने फैंस को असली मजा दिया. एक छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरा छोर रहमनुल्लाह गुरबाज ने संभाले रखा. 

Add Zee News as a Preferred Source

गुरबाज ने जीता दिल

भले ही अंतिम सुपर ओवर में अफ्रीका ने मैच जीता हो लेकिन गुरबाज ने करोड़ों दिल जीत लिए. उन्होंने पहले मैच में 42 गेंद में 7 छक्कों और 4 चौकों की बदौलत 84 रन की धुआंधार पारी खेलकर वन मैन शो दिखाया. अंत में नूर अहमद ने लास्ट ओवर थ्रिलर में रबाडा पर दो छक्के जमाकर बाजी पलट दी. लेकिन आखिरी गेंद पर फजल हक फारुखी की गलती अफगानिस्तान पर भारी पड़ी और वह सिंगल को डबल में तब्दील नहीं कर पाए जिसके चलते सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला. 

ये भी पढे़ं.. सुपर ओवर भी टाई.. किसको-कैसे मिलती है जीत? एक क्लिक में जानें पूरा नियम

डबल सुपर ओवर थ्रिलर

डबल सुपर ओवर थ्रिलर में रोमांच का डबल डोज देखने को मिला. अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए जिसमें अजमत ने दो चौका और एक छक्का जमाया. बाकी तीन सिंगल रन आए. अफ्रीका ने इसे आखिरी गेंद तक चेज किया. स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया. यहां डेविड मिलर और स्टब्स ने मिलकर छक्कों की बौछार कर दी. शुरू की दो गेंद पर 7 रन आए और फिर मिलर ने अगली चार गेंद पर 16 रन ठोके. अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही क्योंकि पहली गेंद डॉट और दूसरी गेंद पर विकेट गिरा. फिर गुरबाज ने लगातार 3 गेंद पर तीन छक्के जमाए, लेकिन बदकिस्मती से आखिरी बॉल पर मैच हार गए.