Bangladesh Election Vote Counting Process: बांग्लादेश में 12 फरवरी यानी आज आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह से लोग अपने वोट डाल रहे हैं. इस बार के चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी आमने सामने हैं. इससे पहले कई चुनावों में ये दोनों पार्टी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं. बांग्लादेश में आवामी लीग को बैन किया जा चुका है और यह चुनाव ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब देश में शेख हसीना नहीं हैं. 

बांग्लादेश में 2024 अगस्त में हिंसा भड़कने और आवामी सरकार गिरने के बाद पहला आम चुनाव है.  बांग्लादेश में कुल 12.7 करोड़ से अधिक वोटर्स पंजीकृत हैं. इस लिस्ट में वह लोग भी शामिल हैं, जो देश के बाहर हैं और पोस्टल बैलेट से वोटिंग करेंगे. बांग्लादेश में पहली बार पोस्टल बैलेट से वोटिंग प्रक्रिया भी शुरू की गई है. इसके जरिए घर से और देश के बाहर बैठे लोग भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इस बीच आइए आपको बताते हैं बांग्लादेश की चुनावी प्रक्रिया क्या है और वोटों की गिनती कैसे की जाती है. 

बांग्लादेश में है ‘एकसदनीय’ विधायिका

Add Zee News as a Preferred Source

जिस प्रकार में भारत में जो विधायिका है, लोकसभा और राज्यसभा. बांग्लादेश में वैसे एक सदनीय विधायिका है. जहां भारत में दोनों सदन मिलकर कानून बनाने हैं, लेकिन बांग्लादेश में एक ही सदन कानून बनाता है और इसको जतीया संसद या राष्ट्र के सदन के तौर पर जाना जाता है. जतीया संसद में कुल 350 निर्वाचित क्षेत्र हैं. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एकल-सदस्यीय सीट होती है. बांग्लादेश में 300 सीटों पर वोटों डाले जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खुलना पोलिंग बूथ पर हाथापाई! जमीन पर गिरने के बाद BNP नेता की मौत, जमात पर मार डालने का आरोप, मचा सियासी बवाल

 

बांग्लादेश की चुनावी प्रक्रिया 

बांग्लादेश में फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (FPTP) चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाती है. यह एक बहुत ही आसान चुनावी प्रक्रिया है और आम तौर दुनिया के अधिकांश देशों में इसका ही इस्तेमाल किया जाता है. भारत भी इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल होता है. इस पद्धति को आसान भाषा में बहुमत प्रणाती के तौर पर भी जाना जाता है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें देश या किसी भी राज्य को एक निर्वाचन क्षेत्र में बांट दिया जाता है. हर निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक ही प्रतिनिधि चुना जा सकता है. FPTP पद्धति में वोटर केवस एक ही उम्मीदवार को वोट दे सकता है. सामान्य तौर पर समझे, तो किसी एक क्षेत्र में अगर तीन उम्मीदवार हैं, इसमें सबसे अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार जीतता है. 

कैसे होती है वोटों की गिनती? 

बांग्लादेश में इतिहास में पहली बार पोस्टल बैलेट की सुविधा शुरू की गई है. इसके माध्यम से भी लोगों ने वोटिंग की है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बांग्लादेशियों ने इसमें हिस्सा लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डाक से मतदान की प्रक्रिया पोस्टल वोट बीडी ऐप नामक एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित की जाएगी. इसके माध्यम से मतदाताओं को ये ऐप डाउनलोड करना होगा और प्रोफाइल के साथ अन्य सत्यापन करने के बाद वह अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं. हालांकि, बांग्लादेश में रहने वाले नागरिक बूथ पर जाकर अपना वोट देते हैं और वोटिंग पूरी होने के बाद पोस्टल बैलेट की गिनती की जाती है. लेकिन डाक से मिले वोटों में थोड़ी सावधानी बरतनी होती है और इसके लिए एक अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है. 

  • पंजीकृत डाक के माध्यम से पोस्टल बैलेट भेजे जाते हैं. 

  • मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने निशान लगाते हैं. 

  • निर्धारित समय सीमा तक मतपत्र वापस कर देते हैं.

  • चुनाव अधिकारी प्रत्येक मतपत्र की प्रामाणिकता की जांच करते हैं.

  • वोटों की गिनती मैन्युअल रूप से या इलेक्ट्रॉनिक रूप से की जाती है.

बांग्लादेश में क्यों शुरू हुई डाक मतदान सुविधा 

बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव के लिए करीब 12 लाख से अधिक लोगों ने  डाक द्वारा मतदान के लिए पंजीकरण कराया. पहले के चुनावों में लोगों को केवल बूथ पर जाकर वोट देने का अधिकार था. इस कारण देश के बाहर रहने वाले लोग मतदान में हिस्सा नहीं ले पाते थे. अब इस सुविधा के बाद वह लोग भी चुनाव में हिस्सा ले पा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Bangladesh Election 2026 Live Updates: बांग्लादेश में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, कई नेताओं को नकदी बांटते पकड़ा गया