Argentina News: अर्जेंटीना से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आ रहा है. गोडॉय क्रूज कब्रिस्तान से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार करने के साथ-साथ शोक में डूबे एक परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है. दरअसल अंतिम संस्कार के दौरान एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हुई, जहां परिजनों को अपने प्रियजन के लिए खुद ही कब्र खोदने पर मजबूत होना पड़ा. 

पूरा मामला क्या था?
आमतौर पर अंतिम संस्कार के समय परिजन बेहद दुखी होते हैं और शांति से अंतिम संस्कार को पूरा करना चाहते हैं. लेकिन इस परिवार के इस समय किसी बुरे सपने जैसा बन गया. परिवार ने जब शव को दफनाने के लिए लाया, तो पता चाल कि कब्रिस्तान के कर्मचारियों द्वारा खोदी गई कब्र बहुत छोटी थी, जिसके कारण ताबूत उस जगह फिट ही नहीं हो पा रहा था. कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने न तो कब्र की लंबाई सही रखी थी और न ही उसकी गहराई. वहीं नियमों के अनुसार कब्र कम से कम दो मीटर गहरी होनी चाहिए थी, जो कि वहां नहीं था. 

परिजनों का फूटा गुस्सा
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मामले से परिजन बेहद दुखा है, पहले से ही परिजन अपने करीबी को खोने के गम में थे, उसके बाद अब उसकी शव के लिए फावड़े और कुदाल लेकर जमीद खोदने की जरूरत पड़ गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले पर वहां मौजूद लोगों ने कब्रिस्तान प्रशासन की जमकर आलोचना की. एक व्यक्ति ने गुस्से में कहा, “हम पहले से ही दुखी हुए हैं और अब हमें यहां खुदाई करनी पड़ रही है. ये पूरे परिवार का अपमान है.” लोगों ने इसे बेहद घटिया सर्विस और अपमानजनक बताया. कई मिनटों की कड़ी मशक्कत के बाद ही ताबूत को सही तरीके से दफन किया जा सका. 

प्रशासन की सफाई
इस विवाद के बढ़ते ही नगर पालिका के प्रवक्ता ने अपनी सफाई पेश की है. उनका दावा है कि कब्र सही माप के अनुसार ही खोदी गई थी और कर्मचारियों ने ताबूत के साइज को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी. प्रशासन के अनुसार परिजनों ने अपनी मर्जी से कब्र को और बड़ा करने का फैसला किया. हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है.