IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का विजयरथ थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित की कप्तानी में खिताबी जीत दर्ज की थी. अब सूर्या एंड कंपनी भी उसी अंदाज में दिख रही है. एक-एक जीत से भारतीय टीम अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड को और भी मजबूत करती दिख रही है. नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया ने 93 रन की जीत दर्ज की और अपने महारिकॉर्ड को अटूट बना लिया जिसके आस-पास बड़ी-बड़ी टीमें भी नहीं हैं.
नहीं थम रहा विजयरथ
टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में विजयरथ थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 2 मैच जीतकर लगातार जीत का आंकड़ा 10 तक पहुंचा दिया है. बाकी टीमें भारतीय टीम के आस-पास भी नहीं नजर आ रही हैं, फिर बात चाहे ऑस्ट्रेलिया की हो, साउथ अफ्रीका की हो या फिर इंग्लैंड की. सभी टीमें इस रिकॉर्ड के मामले में टीम इंडिया से नीचे हैं. अफ्रीका टीम दूसरे स्थान पर है जिसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच जीते थे.
सूर्या एंड कंपनी का शानदार प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव की टीम ने नामीबिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में ईशान किशन ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने भी फिफ्टी ठोकी और 2 विकेट अपने नाम किए. भारत ने मुकाबले में 93 रन से जीत दर्ज की. ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत साबित हुई. इस जीत से टीम इंडिया ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया और अब भारतीय टीम अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेलेगी.
पुरुषों के T20 WC में लगातार सबसे ज्यादा जीत
10* – इंडिया (2024-2026)
8 – साउथ अफ्रीका (2024)
8 – ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
7 – इंग्लैंड (2010-2012)
7 – इंडिया (2012-2014)
ये भी पढ़ें.. 43 साल के क्रिकेटर ने तोड़ा जयसूर्या का हैरतअंगेज रिकॉर्ड, फिर भी टीम को मिली हार
T20 WC में इंडिया की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)
93 रन बनाम NAM, दिल्ली, 2026
90 रन बनाम ENG, कोलंबो RPS, 2012
73 रन बनाम AUS, मीरपुर, 2014
71 रन बनाम ZIM, मेलबर्न, 2022
68 रन बनाम ENG, प्रोविडेंस, 2024
