उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच ड्रोन को लेकर छिड़ा विवाद अब और गहरा हो गया है. इस बार बयान खुद उत्तर कोरिया के नेता Kim Jong Un ने नहीं, बल्कि उनकी बेहद प्रभावशाली बहन Kim Yo Jong ने दिया है और लहजा काफी सख्त है. किम यो जोंग ने साफ कहा कि दक्षिण कोरिया की तरफ से जताया गया “अफसोस” समझदारी भरा कदम तो है, लेकिन इससे बात खत्म नहीं होती. अगर फिर से ड्रोन उड़ाए गए, तो जवाब “भयानक” होगा.
Add Zee News as a Preferred Source
