इंडियन प्रिमियर लीग की शुरुआत होने में अभी महीने भर से भी ज्यादा समय है. इसी बीच आईपीएल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. बीते कुछ दिनों से राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी को लेकर लगातार बात चल रही थी और अब टीम के मैनेजमेंट ने रियान पराग को टीम का नया कप्तान चुन लिया है. राजस्थान की कप्तानी को लेकर चर्चा तेज होने की वजह है टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन. सैमसन ट्रेड डील के तहत आगामी सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. दोनों टीमों ने आपस में ट्रेड किया सैमसन के रिप्लेशमेंट के रूप में चेन्नई ने राजस्थान को रविंद्र जडेजा और सैम करन को दिया है. उसके बाद से ही राजस्थान के सामने बड़ी चुनौती थी कि टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी. ऐस में RR ने आईपीएल से ठीक पहले टीम की सबसे टेंशन खत्म कर दी है. अब देखना दिलचस्प होगा की पराग की अगुवाई में टीम कितना बेहतर परफॉर्म करती है और कहां तक जाती है.
पहले भी रहे हैं कप्तान
यह पहला मौका नहीं है, जब रियान पराग कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं. वह इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं. बता दें कि साल 2025 के आईपीएल सीजन में शुरुआती मैचों में कप्तान संजू सैमसन चोट की वजह से बाहर थे. तब टीम की बागडोर रियान पराग ने ही संभालने का काम किया था. हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम को 8 में से महज 2 मुकाबले जीत पाई थी. पराग बल्ले से भी कुशल खिलाड़ी रहे हैं और बेहद कम समय में उन्होंने अपनी उपयोग्ता साबित करते हुए टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं. जो कि उनके कप्तानी के कौशल को दर्शाता है.
<pic.twitter.com/OjodsT0fu5
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 13, 2026
रियान पाराग का IPL करियर
रियान पाराग ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में ओवरऑल खेले 84 मैचों में 26.98 के औसत और 141.89 के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने ओवरऑल 7 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 95 रनों का रहा है, जो कि कोलकाता नाईटराइडर्स के खिलाफ आया था.
2007 से अभी तक RR के कप्तान
आईपीएल के शुरुआती सीजन में टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्पिन के महारथी शेन वार्न थे. उसके बाद टीम की कप्तानी का जिम्मा राहुल द्रविड़ के सिर पर था, एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी शेन वॉटसन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. फिर अगले सीजन अजिंक्य रहाणे को टीम की बागडोर सौंपी गई. उसके बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया, फिर संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की और अब साल 2026 सीजन में रियान पाराग आरआर के नए कप्तान होंगे.
ये भी पढे़ं: ‘लप्पेबाज मानो …’ भारत के खिलाफ महामुकाबले के पहले पाकिस्तानी पेसर ने अभिषेक शर्मा का सरेआम बनाया मजाक
