News in Brief

टेलीविजन दुनिया की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कमरा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. क्रिकेट की दुनिया के जाने-माने चेहरो में से एक गौरव कपूर की शादी कृतिका के संग मुंबई में होगी. क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया की मशहूर हस्तियां ने किसी भी तरह की डेस्टीनेशन वेडिंग ना चुनकर एक मॉर्डन सेलिब्रेशन के रुप में शादी रचाने का फैसला किया है. दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे अब उनकी शादी की खबरें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के लिए किसी भी खुशखबरी से कम नहीं है. दोनों  तरफ के लोग शादी की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गए हैं. बता दें की दोनों ने पिछले साल ही अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर ऑफिशिलयी जाहिर किया था. दोनों की शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियों के पहुंचने के आसार लगाए जा रहे हैं.

कौन हैं कृतिका कमरा?
कृतिका और गौरव दोनों ही जानी-मानी  हस्तियों में एक हैं और अपने ग्राउंड से जुड़े कामों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, अगर बात करें कृतिका कमरा के बार में, तो उनका जन्म साल 1988 में 28 अक्तूबर को हुआ था. वह बरेली की रहने वाली हैं और उनकी उम्र फिलहाल 38 साल है,  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टी वी शोज से की और फिर आगे चलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में भी किया. साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृतिका को कितनी मोहब्बत है नामक शो से एक अलग पहचान मिली. इसके साथ ही उन्होंने बम्बई मेरी जान और तांडव जैसी फिल्मों भी काम किया है. 

गौरव कपूर का क्या है क्रिकेट से नाता?
गौरव कपूर क्रिकेट जगत से खास नाता रखते हैं और उन्होंने साल 2007 में बतौर रेडियो जॉकी FM चैनल में अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अनु मलोह्त्रा और मिनी माथुर जैसी हस्तियों के साथ सोनी टीवी पर एक ट्रैवल शो, इंडियन हॉलिडे के नाम से किया. आगे चलकर गौरव जाने-माने वीडियो जॉकी भी बने.

Add Zee News as a Preferred Source

क्रिकेट दुनिया में बनाया नाम
वीजे के रूप में पहचान बनाने के बाद गौरव ने साल 2003 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म डरना मना है से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने तनीषा मुखर्जी की डेब्यू फिल्म Ssssshhhh… में खलनायक की भूमिका निभाई. आगे चलकर गौरव ने अगली और पगली, राम गोपाल वर्मा की आग और ए वेडनेसडे जैसी फिल्मों में भी काम किया. फिल्मों के बाद उन्होंने क्रिकेट की दुनिया की ओर रुख किया और क्रिकेट आधारित टॉक शो एक्स्ट्रा इनिंग्स T20 को होस्ट करना शुरू किया.साल 2008 से 2017 तक उन्होंने इसी शो के जरिए इंडियन प्रीमियर लीग की कवरेज की और क्रिकेट फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई.

ये भी पढे़ं: T20 World Cup 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर…जिम्बाब्वे ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, 2007 जैसा जख्म देकर रचा इतिहास