Viral Story: ये कहानी कामिनी कन्नन की है जो करीब 23 साल तक दुबई में रहीं और 2021 में भारत लौटी थीं. हाल में वो एक शादी में शामिल होने के लिए दोबारा दुबई गई थीं. पिछले महीने जनवरी के आखिर में जब सोने के दाम आसमान छू रहे थे तो कामिनी ने पास दशकों से रखे पुराने गोल्ड की दोबारा जांच करने का फैसला लिया. 

कामिनी के पास थे सोने के सिक्के (22 karat gold coins)
Khaleejtimes की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कामिनी के पास चार 22 कैरेट के सोने के सिक्के थे, जिसमें एक सिक्का 8 ग्राम का था. इसके अलावा कामिनी के पास 50 ग्राम का एक 24 कैरेट का सोने का बिस्किट था. इस दौरान कामिनी ने देखा कि जिस पाउच में उसने ये सोने के सिक्के रखे थे वो पुराना हो गया और घिस चुका है. इसलिए कामिनी ने पुराने पाउच से सिक्के निकालकर नए पाउच में रख दिए. ये पाउच कामिनी ने डाइनिंग टेबल पर रख दिया. उस दिन सफाई के दौरान ये पाउच गलती से कचरे में फेंक दिया गया.

यह भी पढ़ें: 22 महीने की प्रेग्नेंसी और 100 किलो का बच्चा! जानें इस मां का अद्भुत साहस

Add Zee News as a Preferred Source

 

कहां खो गया था सोने से भरा पाउच?
1 फरवरी की सुबह कामिनी को जब टेबल पर पाउच नहीं मिला तो उसके होश उड़ गए. वो समझ चुकी थी कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है. कामिनी ने तुरंत चारों ओर पाउच ढूंढना शुरू किया. इसके बाद पता चला कि उनके ही बेटे ने गलती से वो पाउच कचरे में फेंक दिया. इसके बाद कामिनी ने सोना वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी, हालांकि उसने सिक्योरिटी गार्ड को इस बात की जानकारी दे दी थी.

3 दिन बाद किसका फोन आया?
इस मामले में हैरानी की बात ये थी कि करीब 12 लाख की कीमत का सोना खो जाने के बाद भी परिवार वालों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. इस समय पूरा परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा था. इस दौरान 3 दिन बाद 4 फरवरी के दिन कामिनी के बेटे अभिमन्यु को बिल्डिंग के गार्ड का फोन आया और उधर से गार्ड ने बताया कि कोई उनके खोए हुए सामान के बारे में पूछताछ कर रहा है और वो कोई ओर नहीं, बल्कि दुबई पुलिस थी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सिर्फ 16 रुपये में बिक रही धुरंधर मूवी! यही नहीं तो खुद देख लें ये वायरल VIDEO

 

कैसे मिला सोना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई पुलिस ने कचरे की ट्रैकिंग सिस्टम से खोए हुए सोने के मालिक को ढूंढ निकाला. नाइफ पुलिस स्टेशन मे जरूरी दस्तावेज दिखाने के बाद पूरा सोना परिवार को लौटा दिया गया. इस दौरान पुलिस का व्यवहार काफी मददगार रहा. दुबई की ये कहानी, किस्मत, हौसला, ईमानदारी और इंसानियत की है. ये कहानी उन इंसानों के लिए सबक है जो छोटी सी भूल पर हौसला खो देते हैं या उम्मीद छोड़ देते हैं.

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. इस खबर को लिखने में मीडिया रिपोर्ट्स और सामान्य जानकारियों की मदद ली गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.