IND vs PAK Live Streaming: टी20 विश्व कप 2026 की धूम के बीच वो मुकाबला नजदीक आ गया है, जिसका हर किसी को इंतजार रहता है. यह मुकाबला है भारत और पाकिस्तान का, जो 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है. R. Premadasa Stadium में होने वाली इस जंग के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. मंच सज चुका है. कुछ घंटों के बाद एक्शन दिखेगा. क्रिकेट फैंस इस मैच को कब, कैसे और कहां देख पाएंगे…यह पूरी डिटेल हम आपके लिए लेकर आए हैं.
पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला खतरे में दिख रहा था, क्योंकि जब आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया तो पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था. हालांकि करीब एक हफ्ते तक मचे बवाल के बाद यह मामला सुलझा और पाकिस्तान ने अपना बहिष्कार वापस लिया. यही वजह है कि अब मैच होने जा रहा है.
India vs Pakistan मैच कब होगा?
टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को खेला जाना है.
India vs Pakistan मैच का टॉस कितने बजे होगा?
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होगा, जबकि 7 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी.
India vs Pakistan के बीच कहां होगा मुकाबला?
भारत-पाकिस्तान का यह मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मौजूद आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है.
IND vs PAK मैच को TV पर कैसे लाइव देख पाएंगे?
अगर आप इस मैच को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो Star Sports के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं. यह मैच Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 जैसे चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा.
IND vs PAK मैच की Live Online Streaming कहां होगी?
भारत-पाक मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर होगी.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें: Explained: टीम इंडिया की मजबूती बनी कमजोरी, सूर्या सेना के सामने अब खतरनाक चौकड़ी, कैसे टूटेगा पाकिस्तान का चक्रव्यूह?
