Bangladesh election results 2026: बांग्लादेश में नई सरकार बनने वाली है. बीएनपी चीफ तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री होंगे. अब सवाल ये है कि मोहम्मद यूनुस का क्या होगा. जी हां वहीं डॉक्टर मोहम्मद यूनुस जो शेख हसीना के चॉपर में बैठकर देश छोड़ने के बाद कथित सुपर प्राइम मिनिस्टर यानी अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर बने थे. दरअसल उनके लिए बांग्लादेश के चुनावी नतीजे एक उथल-पुथल भरे बदलाव का नतीजा हैं. हालांकि खुद को बांग्लादेश का रहनुमा नही खिदमतगार (सेवक) बताने वाले यूनुस हमेशा कहते आए हैं कि वो महज केयरटेकर हैं, पॉलिटिकल दावेदार नहीं. लेकिन जैसे-जैसे मुल्क नई सरकार बनाने के लिए अंगड़ाई ले रहा है, वैसे वैसे सवाल उठ रहा है कि आखिर उस आदमी के लिए आगे क्या विकल्प हैं जिसने भारत विरोधी एजेंडा चलाने के लिए पाकिस्तान का बाहें फैलाकर स्वागत किया.
मोहम्मद यूनुस का क्या होगा?
भारत विरोध को अपनी राजनीति का आधार बना चुके मोहम्मद यूनुस ने पिछले महीने ही पाकिस्तान के साथ ढाका से कराची की सीधी फ्लाइट शुरू की थी, करीब 14 साल बाद ढाका से कराची प्लेन उतरा तो भारत विरोधी आतंकियों और कट्टरपंथियों ने जश्न मनाया. बांग्लादेशी एयरलाइन की फ्लाइट 14 साल बाद कराची लौटी तो लैंडिंग होने पर उसे पारंपरिक वॉटर कैनन सेल्यूट दिया गया. भारत विरोध में अंधे मोहम्मद यूनुस ने कराची से चटगांव बंदरगाह के लिए मालवाहक जहाजों का आवागमन 2024 में ही शुरू कर दिया था.
बांग्लादेश में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बीएनपी इस बार भारते रिश्ते सुधारने के मूड में दिख रही है, हांलाकि अभी ये सिर्फ संकेत हैं, लेकिन अगर वाकई ऐसा हुआ तो नोबल विजेता यूनुस क्या करेंगे. इसकी चर्चा जोर पकड़ चुकी है.
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की सियासत को समझने वालों का मानना है कि बीएनपी भले ही सरकार बनाने जा रही है लेकिन यूनुस फिलहाल बांग्लादेश के पॉलिटिकल माहौल से पूरी तरह गायब नहीं होंगे. हालांकि ये मुमकिन है कि तारिक रहमान उनसे खुद उनकी सरकार के एडवाइजर बने रहने की पेशकश कर दें, क्योंकि ऐसा हुआ तो आगे तारिक रहमान खुद आगे निष्कंटक राज कर सकेंगे और कोई कट्टरपंथी भी उनकी सरकार पर सवाल नहीं उठा पाएगा, चाहे वो जो करें या पहले चाहे कुछ भी हुआ हो. भले ही बांग्लादेश, नेपाल की तरह जीरो स्टेट न हुआ हो लेकिन यूनुस बीते 18 महीनों में बांग्लादेश में इतना चालू पुर्जा बन चुके हैं कि किसी भी सूरत या सियासी स्ट्रक्चर में पूरी तरह फिट बैठते हैं. इसलिए वो किसी न किसी रूप में ढाका में जमे रहेंगे, शायद इकोनॉमिक एडवाइजर या अन्य किसी भूमिका में दिखेंगेस लेकिन लापता नहीं होंगे.
