India vs Pakistan Match Prediction: कहते हैं कि ‘क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां हर प्रिडिक्शन फेल है.’ लेकिन मुकाबला जब भारत और पाकिस्तान के बीच हो तो फैंस की धड़कनें तेज हो ही जाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 15 फरवरी को भारत-पाक का महामुकाबला होना है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का जोश हाई है. इस बीच कुछ ऐसे भी फैंस हैं, जो सोशल मीडिया पर ज्योतिष विद्या के जरिए ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि मैच का विजेता कौन होगा.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक क्रिकेट कमेंटेटर और प्रिडिक्टर बड़ा दावा कर रहा है. दिलचस्प बात ये है कि उसने पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ेगा.
सच हुई ऑस्ट्रेलिया की हार की भविष्यवाणी
इंस्टाग्राम पर चार्ली हार्डन नाम के क्रिकेट कमेंटेटर और एक्सपर्ट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले तीन बड़े उलटफेर की भविष्यवाणी की थी. इनमें से एक तो सच साबित हो चुका है. हार्डन ने कहा था कि ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि उन्हें जिम्बाब्वे की टीम हराएगी. उन्होंने आगे कहा कि ग्रुप स्टेज में नेपाल भी बड़ा उलटफेर करने वाला है. चार्ली हार्डन ने दावा किया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ नेपाल की टीम दम दिखाएगी और ये मुकाबला जीतेगी. उनकी तीसरी भविष्यवाणी भारत और पाकिस्तान मैच पर है, जिसे सुनकर करोड़ों भारतीय फैंस मायूस हो सकते हैं.
भारत-पाक मैच का प्रिडिक्शन
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए चार्ली हार्डन नाम के यूजर ने कहा कि अब मैं सबसे बड़े उलटफेर के बारे में बताने जा रहा हूं, जिसे सुनकर झटका लगेगा. उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम भारत को हराने वाली है. उनकी इस भविष्यवाणी से फैंस टेंशन में हैं. हालांकि, ज्यादातर फैंस ने कमेंट बॉक्स में लिखा है कि ये भविष्यवाणी सही साबित नहीं होगी.
टी20 वर्ल्ड कप में 7-1 से आगे भारत
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान हमेशा भारत के सामने घुटने टेकते रहा है. 2021 में मिली इकलौती जीत को छोड़ दें तो मेगा इवेंट में उन्हें टीम इंडिया ने 7 बार पटखनी दी है. हाल ही में हुए एशिया कप 2025 में भी सूर्या एंड कंपनी सलमान अली आगा की टीम पर भारी पड़ी थी और उन्हें फाइनल सहित 3 बार रौंदा था.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के खेलने की क्यों दुआ मांग रहे सलमान? कोलंबो में महासंग्राम तय! 4 मैच खेलने वाले को बताया PAK का ट्रंप कार्ड
