News in Brief

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के मुकाबले में इंग्लिश टीम ने बाजी मारी. इसी के साथ इंग्लैंड क्रिकेट ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली.  साथ ही ये पहला मौका है जब इंग्लैंड क्रिकेट ने टी20 विश्व कप में किसी यूरोपीय देश को हराने का कारनामा किया. जीत के हीरो रहे टॉम बैंटन ने 63 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जबरदस्त जीत दिलाई. बता दें कि कप्तान हैरी ब्रूक को इस टूर्नामेंट में काफी संघर्ष करना पड़ा है. नेपाल के खिलाफ वह हारते-हारते बचे थे. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में क्वालीफायर राउंड को देखते हुए आज की जीत उनके लिए काफी मायने रखती थी. वहीं, आज के मैच में जोस बटलर ने भी इतिहास रचा और टी20 इंटरनेशनल में अपने देश के लिए 4000 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बने.

पहली बार यूरोपिय देश को हराया
इंग्लैंड क्रिकेट ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी यूरोपिय देश को हराने का काम किया है. इससे पहले साल 2009 में उन्हें नीदरलैंड  से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, 2010 में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला बेनतीजा रहा. 2014 में नीदरलैंड ने 45 रनों से एक बार फिर हराया. 2022 में मेलबर्न में आयरलैंड से 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा, 2024 में ब्रिजटाउन में स्कॉटलैंड से हुए मुकाबले का कोई नतीजा नहीं आया. साल 2026 के टी20 विश्व कप में पहली बार इंग्लैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर ये कीर्तिमान स्थापित किया.

बैंटनी की मैच विनिंग पारी
कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा.जवाब में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 155 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने नाबाद 63 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी सफलता दर्ज की.

Add Zee News as a Preferred Source

152 ही बना सकी स्कॉटलैंड
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवर में 152 रन बनाकर सिमट गई. स्कॉटलैंड के कप्तान Richie Berrington ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की. उनके अलावा Michael Jones ने 33 रन और Tom Bruce ने 24 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो Adil Rashid ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. वहीं Jofra Archer और Liam Dawson ने 2-2 विकेट लेकर स्कॉटलैंड की पारी को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Handshake Controversy: क्या सलमान अली आगा से हाथ मिलाएंगे सूर्यकुमार? भारतीय कप्तान का जवाब- अच्छे से खाइए और सोइए