Italy Railways Sabotage Attack: इटली में ओलंपिक खेल जारी है. इसी बीच कुछ संदिग्धों ने एक जगह पर रेलवे और इससे जुड़ी संपत्तियों में तोड़फोड़ की, जिससे मध्य इटली से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार थम गई. ट्रेनों का आवागमन करीब 1 घंटे बाद फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सका. इटली में ये हाई स्पीड रेल सेवाएं नेपल्स और राजधानी रोम के बीच अचानक ठप होने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. इसके अलावा फ्लोरेंस की ओर जाने वाले मार्ग पर भी देरी की खबरें आईं.
इस घटना पर इटली के परिवहन मंत्री माटेओ साल्विनी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इन घटनाओं को पिछले शनिवार को हुई इसी तरह की व्यवधानों और सप्ताह के मध्य में हुई एक कम गंभीर घटना से जोड़ा. जानकारी के अनुसार, ये व्यवधान 6 से 22 फरवरी तक मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेज़ो में इटली में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक के दौरान हुए हैं.
परिवहन मंत्री ने क्या कहा?
इटली के परिवहन मंत्री ने कहा कि ये श्रमिकों और इटली को निशाना बनाकर किए गए घृणित आपराधिक कृत्य हैं. आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि कोई भी इन अपराधों को कम करके नहीं आंकेगा या इन्हें उचित ठहराने की कोशिश नहीं करेगा, जिनसे लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है.
मामले की जांच शुरू
गौरतलब है कि शनिवार को अधिकारियों ने रोम और नेपल्स के बीच हाई-स्पीड लाइन के एक हिस्से पर जले हुए केबलों की जांच शुरू कर दी. इसके अलावा राजधानी और फ्लोरेंस के बीच तोड़फोड़ की दो अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच की. इससे पहले पिछले शनिवार को खेलों के पहले पूरे दिन, नेटवर्क पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली, जिसके कारण बोलोग्ना के पास हाई-स्पीड, इंटरसिटी और क्षेत्रीय सेवाओं में 2-1/2 घंटे तक की देरी हुई.
ओलंपिक के बीच हिंसक प्रदर्शन भी हुए
उल्लेखनीय है इससे पहले शनिवार को इटली के मिलान में ओलंपिक के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला, जो धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया. दिन भर शांतिपूर्ण रहा यह मार्च रात होते-होते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में बदल गया. हालात को काबू करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: 52 हफ्ते, 52 बड़े सुधार! ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ से बदलेगा रेलवे का नक्शा, वैष्णव ने बताया अगले 1095 दिनों का प्लान
