How Valentines Day tradition begun: वैलेंटाइन डे ज्यादा नहीं तो कम से कम दो से ढाई दशकों से भारत के प्रेमी जोड़ों का फेवरेट फेस्टिवल बना हुआ है. इस त्योहार का शुभ रंग लाल है. इंटरनेट के इस खास दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से आत्मीय मुलाकात के दौरान क्वालिटी टाइम स्पेंट करने के साथ तोहफों का आदान-प्रदान करते हैं. हालांकि विदेशी संस्कृति से जुड़ा मामला बताकर और अश्लीलता का पुट लगाकर इसका विरोध करने वाले भी कम नहीं है, बहुत से संगठन इस दिन मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाते हैं, क्या आपको मालूम है कि सात दिन चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत कैसे हुई.

कैसे हुई प्यार के इस दिन की शुरुआत?

वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन किसी कवि की रोमांटिक कविता की वजह से अस्तित्व में नहीं आया. इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत बलिदान, सियासत, धार्मिक सत्ता में बदलाव और मध्ययुगीन कहानियों की अजीबोगरीब कहानियों से जुड़ती है. इस त्योहार की जड़ें खून के सुर्ख लाल रंग से जुड़ती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- Valentine’s Day Love story: 23 साल छोटी इटैलियन PA से दिल लगा बैठा NATO का ब्रिटिश अफसर, स्टोरी में फिर आया ये ट्विस्ट