T20 World Cup 2026 India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (15 फरवरी) को खेला जाएगा. इस मुकाबले को देखने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन और ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी भी कोलंबो पहुंच गए हैं. एशिया कप में भारतीय टीम की ट्रॉफी को लेकर भागने वाले इस पीसीबी हेड की सोशल मीडिया पर जमकर बेइज्जती हो रही है और लोग कह रहे हैं कि उनके पहुंचते ही टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
सोशल मीडिया पर गजब ट्रोलिंग
सोशल मीडिया पर मोहसिन नकवी ट्रोलर्स के निशाने पर एक यूजर ने लिखा विश्व कप ट्रॉफी की सुरक्षा बड़ाई गयी क्योंकि ट्रॉफी चोर श्रीलंका पहुंचा. यहां तक कि नकवी को लोग पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पनौती भी कहते हैं. पीसीबी चेयरमैन के सामने ही टीम एशिय कप के फाइनल में भारत से हारी थी. जानकारी के मुताबिक, नकवी का टीम होटल में श्रीलंका के खेल और युवा मामलों के मंत्री सुनील कुमार गमागे ने स्वागत किया. यहां पहुंचने के बाद PCB चेयरमैन के नेशनल मेन्स क्रिकेट टीम के साथ मीटिंग करने की भी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के लाइव अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जय शाह से होगी मुलाकात?
खबरों के मुताबिक, नकवी और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के प्रेसिडेंट जय शाह भारत-पाकिस्तान मैच देखने वाले हैं. जय शाह आईसीसी बॉस होने के नाते नकवी से मिल सकते हैं. आईसीसी के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रतिनिधियों के भी स्टेडियम में मौजूद रहने की उम्मीद है. खबर है कि पीसीबी और बीसीसीआई के अधिकारी एक ही जगह शेयर करेंगे, जबकि श्रीलंका क्रिकेट ने बताया है कि दूसरे क्रिकेट बोर्ड के मेहमान भी मैच में शामिल होंगे.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
पहले भारत और पाकिस्तान T20 इंटरनेशनल मैचों में 16 बार एक-दूसरे से भिड़े हैं, जिसमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने तीन जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें आठ बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत 7-1 से आगे है.
