Saket Srinivasaiah: कर्नाटक के 22 साल के होनहार के निधन की चर्चा पूरे देश में हो रही है. IT मद्रास से बीटेक करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में पढ़ाई करने वाले साकेत श्रीनिवासैया 6 दिन पहले लापता हो गए थे और अब उनका शव बरामद हुआ है. इस खबर ने परिजनों को हिलाकर रख दिया है. वहीं अब भारतीय स्टूडेंट के रूममेट ने लिखा कि साकेत श्रीनिवासैया पिछले दो हफ्तों से कम-खाया पिया था और काम भी बहुत कम कर रहे थे.
चिप्स खाकर करते थे गुजारा
LinkedIn पर एक पोस्ट में श्रीनिवासैया के रूममेट बनीत सिंह ने लिखा कि मेरे बर्कले रूममेट, साकेत श्रीनिवासैया, बर्कले हिल्स के पास लेक अंजा में मृत अवस्था में पाए गए हैं. आगे लिखा कि एक इंटरनेशनल स्टूडेंट के तौर पर जिंदगी मुश्किल है. पिछले दो हफ्तों तक श्रीनिवासैया में कोई परेशानी या कुछ भी नहीं था. हालांकि वो कम खाना खा रहे थे और कम एक्टिव रह रहे थे, वो बस चिप्स और कुकीज पर गुजारा कर रहे थे. साथ ही कहा कि साकेत श्रीनिवासैया ने उन्हें लेक अंजा बुलाया था लेकिन आलस की वजह से वो नहीं गए.
आखिर बातचीत को किया याद
बनीत सिंह ने साकेत श्रीनिवासैया के साथ हुई आखिरी बातचीत को भी याद किया, उन्होंने कहा कि उन्होंने 22 साल के लड़के को क्लास से लाल बाथरोब पहने हुए देखा था. सिंह ने उनसे सवाल किया कि तुम क्लास में रोब क्यों पहन रहे हो? इस पर श्रीनिवासैया ने जवाब दिया, “यार, मुझे परवाह करना बंद हो गया है.
बेवकूफी भरा करता था काम
मुझे ठंड लगती है और मुझे परवाह नहीं है कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है. मुझे किसी चीज की परवाह नहीं है. आगे उन्होंने अपनी पब्लिक पोस्ट में लिखा कि वह हमेशा कुछ न कुछ बेवकूफी भरा काम करता रहता था. अब मुझे पता है कि वह सच में ऐसा ही चाहता था. साथ ही लिखा कि वो बेपरवाह हो गया था और किसी भी चीज की परवाह करना वो बंद कर दिया था.
6 दिन बाद हुई मौत
साकेत 9 फरवरी को अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों लापता हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने लेक एंजा और बर्कले हिल्स इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. 6 दिनों के बाद पुलिस ने उनका शव बरामद किया है. सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने उनकी मृत्यु की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया है.
ये भी पढ़ें: कैंपस से निकले, बैग-पासपोर्ट मिला…पर 6 दिन तक कहां थे साकेत? IITian की मौत बनी रहस्य की पहेली
