Alien conspiracy theories: अमेरिका में एलियंस होने की खबरें पिछले काफी लंबे समय से मीडिया में देखने को मिलती रही हैं. लेकिन अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियंस को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. 2009 से 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा ने 9 साल बाद एलियंस के बारे में बड़ा दावा किया है. उनके अनुसार ‘उन्हें लगता है कि पृथ्वी के बाहर जीवन हो सकता है’. हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ने इस बात से इनकार किया कि अमेरिकी सरकार एलियंस को छिपा रही है.
बराक ओबामा ने यह बात पत्रकार ब्रायन टायलर कोहेन को दिए एक इंटरव्यू में कही, जब उनसे UFO और गैर-मानवीय जीवन के बारे में सवाल पूछा गया. टेलर के सवाल पर ओबामा ने कहा कि एलियंस असली हैं. लेकिन ओबामान ने तुरंत ही साफ किया कि उन्होंने खुद कभी एलियन नहीं देखे हैं. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें एरिया 51 में नहीं रखा गया है और कोई गुप्त अंडरग्राउंड सुविधा भी नहीं है. एलियंस को छुपाने के सवाल पर ओबामा ने कहा कि अगर ऐसा कुछ है तो यह बहुत बड़ी साजिश होगी, जो अमेरिका के राष्ट्रपति से भी छिपाई गई हो.
UFO को लेकर सवाल
आपको बता दें कि लंबे समय से Area 51 को लेकर कई तरह की साजिश वाली कहानियां चलती आ रही हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने ये भी दावा किया कि 1947 में रोसवैल में गिरे कथित एलियन यान का मलबा यहां लाकर छिपाया गया था. हालांकि अमेरिकी सरकार ने कभी इन दावों की पुष्टि नहीं की है. मौजूदा वर्षों में UFO, जिन्हें अब अनआइडेंटिफाइड एनॉमलस फिनोमेना कहा जाता है, के बारे में चर्चा बढ़ी है. ऐसा ही कुछ 2021 में पेंटागन की तरफ से जारी किए गए नौसेना के कुछ वीडियो में दिखाई दिया था, जिनमें आसमान में तेज गति से उड़ती अज्ञात वस्तुएं दिखाई दीं थी. लेकिन सरकार ने माना था कि इनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है.
क्या बोले ओबामा?
ओबामा ने पहले भी कहा था कि सरकार के पास ऐसी फुटेज और दस्तावेज हैं, जिनमें कुछ वस्तुएं असामान्य तरीके से उड़ती दिखती हैं. लेकिन उन्होंने दोहराया कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें किसी गुप्त एलियन कार्यक्रम या छिपाए गए यान की जानकारी नहीं थी. कुल मिलाकर ओबामा ने इस बात को माना कि ब्रह्मांड में जीवन होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अमेरिका में एलियंस को छिपाकर रखने जैसी साजिश की बातों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: भारतीय राष्ट्रपति से तीन गुना सैलरी, रहने को मिलता है एलिसी जैसा रॉयल पैलेस, इमैनुएल मैक्रों को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं
