News in Brief

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो आर प्रेमदासा स्टेडियम में जबरदस्त मुकाबला है. दोनों देशों के बीच आज तक टी20 विश्व कप  के इतिहास में 8 बार आमना-सामना हुआ है,जिसमें टीम इंडिया ने 7 बाजी मारी है. वहीं, पाकिस्तान महज 1 बार जीतने में कामयाब रही है. बहरहाल, बता दें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था और उनके इस फैसले को भारत के सलामी बल्लेबाज ने एकदम ही गलत साबित करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी करते हए कोलंबों में तबाही मचाकर रख दी. किशन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की तूफानी पारी खेलकर पाक खिलाड़ियों को रुला कर रख दिया. किशन ने अपनी पारी की बदौलत एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. बता दें कि ईशान ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया था.

स्लो पिच पर भी काटा बवाल

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे मुकाबले की पिच काफी स्लो मानी जाती है. जहां एक और सभी बल्लेबाज संघर्ष करते दिख रहे थे. ईशान ने एक छोर पर अकेले तबाही मचा कर रख दी थी. उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 192.20 के रिकॉर्ड तोड़ स्ट्राइक रेट से 77 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए पाक गेंदबाजों का धागा खोल दिया. किशन ने 10 चौके और 3 छक्के उड़ाए. एक समय लग रहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगा देंगे. हालांकि, वह रन गति से बढ़ाने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे.

Add Zee News as a Preferred Source

टूटा सिक्सर किंग का रिकॉर्ड

बता दें कि आज तक टी20 विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर था. युवराज ने विश्व कप के में पाक के खिलाफ 19 गेंदों का सामना करते हुए साल 2012 में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड स्थापित किया था. जिसे ईशान किशन ने महज 27 गेंदों में आज ध्वस्त करते हुए शानदार कीर्तिमान बना दिया है. 

भारत -पाकिस्तान टी20 मैच में सबसे तेज 50
23 गेंद- मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद (2012)
24 गेंद- अभिषेक शर्मा, दुबई (2025)
27 गेंद- ईशान किशन, कोलंबो (2026)
29 गेंद- युवराज सिंह, अहमदाबाद (2012)

ये भी पढ़ें: IND VS PAK: सलमान आगा के जाल में फंसे अभिषेक शर्मा, खाता भी नहीं खोल सका सबसे बड़ा मैच विनर