News in Brief

भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला है. श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बरकरार रखा है.भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  स्कोरबोर्ड पर 175 रन लगा दिए थे. भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने टी20 करियर की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए शानदार 77 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के आर प्रेमदासा की स्लो पिच पर भी विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने दर्शा दिया कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं. किशन के बाद शिवम दुबे  और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर टीम इंडिया का स्कोर 175 रन पहुंचा दिया है. वहीं, बता दें कि पाकिस्तान काफी बुरी स्थिति में है और लगभग हार की कगार पर खड़ी है. इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खूब ट्रोल किया जा रहा है.

खूब उड़ा सोशल मीडिया पर मजाक
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने X पर पोस्ट करते हुए लिखा,’आज कोलंबो में मैदान पर उतरने वाली ‘मेन इन ग्रीन’ टीम को हार्दिक शुभकामनाएं. आत्मविश्वास के साथ खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें’. उनके इस ट्वीट का जमकर मजाक उड़ रहा है. फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा-  चिंता मत कीजिए पाकिस्तान एकतरफा जरूर जीत रही है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ ग्रीन जर्सी पहने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं… उम्मीद है कि आज की रणनीति प्रेस कॉन्फ्रेंस से अधिक समय तक कारगर साबित होगी.’

भारत-पाक T20 वर्ल्ड कप आंकड़े
भारत और पाकिस्तान साल 2007 अभी तक के टी20 विश्व कप के इतिहास 8 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 7 बार बाजी मारी है. वहीं , एक बार पाकिस्तान ने जीतने में कामयाब रही है. बहरहाल, बता दें कि ये सिलसिला साल 2007 में टी 20 विश्व कप के दौरान डरबन में खेले गए बॉल आउट जीत के साथ शुरू हुआ और आज भी जारी है. टीम इंडिया ने हमेशा से पाक के ऊपर अपना दबदबा कायम रखा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

भारत के सिर सजेगा ताज
टीम इंडिया अगर आज पाकिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला जीत जाती है, तो ग्रुप ए की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम अपनी नंबर 1 की कुर्सी को बरकरार रखेगी. दोनों टीमें 2-2 जीत के साथ पहले और दूसरे पायदान पर कायम हैं. ऐसे में अगर भारत यह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो मौजूदा टी20 विश्व कप में ये उनकी तीसरी लगातार जीत होगी.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने बनाया पाकिस्तान पर प्रेशर, नामीबिया के खिलाफ बड़ा उलटफेर, देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल