News in Brief

Ishan Kishan Milestone: टीम इंडिया के स्टार बैटर ईशान किशन की हर तरफ चर्चा है. ये खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 में रनों की बारिश कर रहा है. 15 तारीख को ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो की स्पिन पिच पर 77 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ईशान ने 27 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया और 192.50 की स्ट्राइक रेट से 40 बॉल पर 10 चौके और 3 छक्कों के साथ 77 रन ठोककर रिकॉर्डबुक में खलबली मचा दी. ये वही पारी साबित हुई, जिसके दम पर किशन ने मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और पूरे 5 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 175 रन ठोके थे. टीम को यहां तक पहुंचाने में किशन की अहम भूमिका रही. उन्होंने 77 रन ठोके. 176 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाक टीम पूरे 20 ओवर तक नहीं खेल पाई. वो 18 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई. भारत ने 61 रनों से मैच जीतकर सुपर 8 में एंट्री कर ली है. पाक ने 6 स्पिनर्स का यूज करके कुल 18 ओवर उनसे डलवाए, लेकिन किशन की आंधी को रोकने में फेल रहे. अब जानते हैं कि आखिर किशन ने गंभीर का कौन सा रिकॉर्ड ब्रेक किया और किन 5 धांसू रिकॉर्ड के दम पर रिकॉर्डबुक हिला डाली.

गंभीर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ईशान किशन अब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय ओपनर बन चुके हैं. उन्होंने 77 रनों की पारी के दम पर गौतम गंभीर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड ब्रेक किया. गंभीर ने 2007 में पाक के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 75 रन बनाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

पहला रिकॉर्ड

ईशान किशन को 77 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इसे जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं.

दूसरा रिकॉर्ड

ईशान किशन पाक के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब चौथी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर बने हैं. नंबर एक पर विराट का नाम है, जिन्होंने 2022 में नाबाद 82 रन ठोके थे.

तीसरा रिकॉर्ड

ईशान किशन अब पाक के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बन चुके हैं. उन्होंने 27 बॉल पर ये कमाल करके युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. युवी ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले में 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी.

चौथा रिकॉर्ड

भारत-पाक मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में किशन अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में नंबर एक पर मोहम्मद हाफिज हैं, जिन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ 23 बॉल पर 50 रन जड़ दिए थे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में दुबई के मैदान पर 24 बॉल पर ये कमाल किया था. नंबर तीन पर ईशान आ चुके हैं, जिन्होंने 27 बॉल पर कोलंबो में अर्धशतक मारा.

पांचवां रिकॉर्ड

ईशान किशन इस टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर बन चुके हैं. वो अब तक 3 पारियों में 52.66 की औसत से 158 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक निकले हैं. हाई स्कोर 77 रन है. नंबर एक पर न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट हैं, जिन्होंने अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 83.50 की औसत और 179.56 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? कोच Mike Hesson ने दुनिया को बताई दर्दभरी दास्तां