News in Brief

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की आग टीम इंडिया की 61 रन से जीत ने ठंडी कर दी है. पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ देखने को मिल रही है. मैच के बाद इस महामुकाबले का लेखा-जोखा बीसीसीआई ने एक वीडियो में शेयर कर दिया है. जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस से लेकर क्लिप्स दिखाए गए हैं. इस बीच एक वीडियो ऐसा भी है जहां टीम मीटिंग में स्काई टीम को प्लान बताते दिख रहे हैं. 

सूर्या का साइलेंट हंटर

भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर राइवलरी देखने को मिलती है. कई बार इन कट्टर टीमों के बीच मैदान पर भी माहौल गर्म देखने को मिलता है. एशिया कप 2025 में भी भारत और पाकिस्तान के प्लेयर्स के बीच कहासुनी देखने को मिली. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्लेयर्स को जमकर टारगेट किया गया. लेकिन इस बार टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम को शांत बनाए रखा. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ उतरने से पहले सूर्यकुमार यादव मैदान में टीम मीटिंग करते दिख रहे हैं. उन्होंने प्लेयर्स से कहा, ‘किसी को कुछ बोलना नहीं है, हम स्किल से मैच जीतेंगे.’ जैसा स्काई ने कहा था प्लेयर्स ने वही फॉलो किया. बल्ले और गेंद दोनों से ही भारतीय टीम हावी नजर आई. ईशान किशन ने धमाकेदार अर्धशतक ठोक पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा डालीं. 

ये भी पढे़ं..T20 World Cup: अभी भी सुपर 8 में जा सकता है PAK, पार करना होगा ये आखिरी पड़ाव

मैच के बाद क्या बोले स्काई?

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह इंडिया के लिए है. लेकिन हां, हमने वही क्रिकेट खेला, जो हम खेलना चाहते थे. मैंने आपको टॉस के समय भी बताया था. मुझे लगता है कि इस विकेट पर पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन था और जिस तरह से ईशान ने बैटिंग की और वह पिछले कुछ गेम में और डोमेस्टिक सर्किट में भी बैटिंग कर रहा था, उसने उसी तरह बैटिंग की और टीम को आगे ले गया.’ सूर्या ने ये भी बताया कि टॉस हारकर भी उन्हें वही मिला जो वो चाहते थे. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.