
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा गए मुकाबले में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार पाक को बुरी तरह से हराया. भारतीय टीम ने मैच में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और 61 रनों से बुरी तरह रौंदा. जीत के हीरो रहे ईशान किशन ने 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम इंडिया के लिए मैच जीताने में अहम योगदान दिया. ईशान के अलावा भारत के लगभग सभी गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल किए. भारत-पाक के बीच हमेशा ही हाईप रहती है दोनों की बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने की उम्मीद रहती है लेकिन, पाक ने बेहद खराब प्रदर्शन किया और भारतीय टीम एक बार फिर बाजी मारने में कामयाब रही. इस पूरे मामले पर भारत के पूर्व खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने सोशल मीडिया ट्रेंड्स को जमकर लताड़ा और खूब सुनाया.
‘भारत की C टीम पर्याप्त’
क्रिस श्रीकांत ने 15 फरवरी, रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के मैच के नतीजे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता के प्रचार को को खत्म करने की बात कही. श्रीकांत ने कहा कि कोलंबो में हुए मैच में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान को बुरी तरह हराने के लिए पर्याप्त है. उनका मानना है पाक को हराने के लिए भारत की C टीम काफी है.
सुपर 8 में पहुंची टीम इंडिया
भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. यह मैच काफी चर्चित था, लेकिन एक बार फिर एकतरफा साबित हुआ. इसके साथ ही भारत ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया और टूर्नामेंट के सुपर 8 चरण में जगह बना ली. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान टीम में भारत के खिलाफ कड़ी टक्कर देने की क्षमता की कमी पर दर्शकों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की.
बाबर को नहीं खेलना
पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने कहा कि शाहीन शाह अफरीदी को लेकर जो चर्चा थी, वह अब खत्म हो चुकी है और पाकिस्तान इस समय एक अच्छे तेज गेंदबाज की तलाश में जूझ रहा है. श्रीकांत ने मौजूदा बल्लेबाजी क्रम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अगर बाबर आजम ही पाकिस्तान के मुख्य बल्लेबाज हैं तो उन्हें टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने चाहिए.
“शाहीन अफरीदी, वो सारा बवाल – सब खत्म, गायब.”
“क्या आपने कभी पाकिस्तान को इस हालत में खेलते देखा है? वकार यूनिस, इमरान खान, वसीम अकरम जैसे खिलाड़ी, और उनके बाद तो आकिब जावेद, कितने गेंदबाज? अब तो उन्हें एक तेज गेंदबाज भी मुश्किल से मिल रहा है. क्या आपके देश में क्रिकेट इतना गिर गया है? बल्लेबाजी में तो एक भी अच्छा बल्लेबाज नहीं है. अगर बाबर आजम ही आपका मुख्य मैच खिलाड़ी है, तो छोड़िए, आपको टी20 खेलने की भी जरूरत नहीं है.”
ये भी पढें: ‘हार्दिक पांड्या होगे फरहान के…,’ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज की जमकर उड़ी खिल्ली, भारत का जलवा बरकरार

