News in Brief

Rashid Khan 700 wickets in T20 cricket: टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है, क्योंकि 120 गेंदों के एक मैच में बल्लेबाज लगभग हर गेंद पर चौका-छक्का लगाने की फिराक में रहता है, लेकिन इसी फॉर्मेट में लेग स्पिनर राशिद खान इकलौते ऐसे बॉलर हैं, जिनके सामने पिछले कई सालों से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज बेबस दिखते हैं. अब इस बॉलर ने टी20 के इतिहास में एक ऐसा कमाल कर दिखाया, जो अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं है.

दरअसल, राशिद खान दुनिया के पहले ऐसे बॉलर बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया है. ऐसा न तो पहले किसी ने सोचा था और न ही ऐसा हुआ था, लेकिन 27 साल के राशिद ने कमाल करके इतिहास रच दिया और रिकॉर्ड बुक में खलबली मचा दी.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

राशिद खान दुनिया भर में टी20 क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने 700 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा टी20 विश्व कप 2026 के 28वें मुकाबले में 1 विकेट चटकाते ही छुआ. यूएई के खिलाफ अपने 4 ओवरों में उन्होंने 24 रन दिए और एक शिकार किया. इस विकेट के साथ अब उनके टी20 करियर में कुल 700 विकेट हो चुके हैं. उन्होंने 515 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है. राशिद खान पूरी दुनिया में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर पहले से ही हैं.

राशिद खान के T20 आंकड़े

मैच- 518
इनिंग्स- 513
विकेट- 700*
औसत- 18.5
इकॉनमी- 6.58
5 विकेट हॉल- 4
4 विकेट हॉल- 18

2015 में शुरू हुआ था राशिद खान का सफर

ये वही राशिद खान हैं, जिन्होंने साल 2015 में अपने टी20 करियर का आगाज किया था. तब से लेकर अब तक वह 518 मैचों की 513 पारियों में 18.50 की औसत और 6.59 की इकॉनमी के साथ 700 विकेट ले चुके हैं. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 6 विकेट है. खास बात यह है कि राशिद न सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी अहम रोल अदा करते हैं. टी20 करियर की 308 पारियों में 5 अर्धशतकों की मदद से वह अब तक 2,873 रन भी बना चुके हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि राशिद एक बेहतर ऑलराउंडर हैं.

ये भी पढ़ें: गंभीर का 19 साल पुराना प्रचंड रिकॉर्ड टूटा… ईशान किशन ने 27 गेंदों में पलट दी रिकॉर्डबुक… PAK के खिलाफ फोड़े ये 5 रिकॉर्ड