News in Brief

भारत और पाक के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. टी20 विश्व कप में 8वीं बार पाकिस्तान के रौंदकर अपना वर्चस्व बरकरार रखा.जीत के हीरो रहे ईशान किशन ने 77 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेली. उनके साथ-साथ भारत के गेंदबाजों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया.  Hardik Pandya को टीम इंडिया का एक्स-फैक्टर यूं ही नहीं कहा जाता. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह भले ही बल्ले से खाता भी नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हो गए, लेकिन मैच पर उनका असर साफ दिखाई दिया. बैटिंग में नाकाम रहने के बाद उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और पाकिस्तान की पारी की शुरुआत ही बिगाड़ दी. उनकी सटीक गेंदबाजी ने विपक्षी टीम की मजबूत नींव हिलाकर रख दी. उसी शुरुआती झटके की बदौलत भारत ने मुकाबले में पकड़ बनाई और आखिरकार जीत अपने नाम की.इस बीच इंटरनेट पर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

गर्लफ्रेंड के साथ वायरल तस्वीरें
मैच खत्म होने के बाद भी पांड्या चर्चा में रहे. मैदान पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए जिस तरह खुलकर अपना प्यार जताया, वह पल कैमरों में कैद हो गया. अब वही तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पांड्या ने पाकिस्तान पर जीत के बाद अपने अंदाज में थोड़ा मजाक और थोड़ा रोमांस भी जोड़ दिया. जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए जो किया, वह खुलेआम किया और बिना किसी झिझक के किया.

कैद हुआ मंजर
पाकिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होते ही जब टीम ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रही थी, उसी दौरान यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया. अब पंड्या का वही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उस वीडियो में क्या खास है, यह आप खुद देखकर समझ सकते हैं.हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के बीच का रिश्ता उस वायरल वीडियो में साफ झलकता है. दोनों के बीच की समझ और अपनापन उसमें नजर आता है. यह वीडियो बताता है कि उनके बीच कितनी गहरी मोहब्बत है.

Add Zee News as a Preferred Source

एयरपोर्ट पर से भी आई तस्वीरें
हालांकि प्यार का यह नजारा सिर्फ कोलंबो के मैदान तक ही सीमित नहीं रहा. इसकी अगली झलक एयरपोर्ट पर भी देखने को मिली. वहां से दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं. कुछ तस्वीरों में वे एक-दूसरे को गले लगाते दिखे, तो कुछ में हंसते-मुस्कुराते और मस्ती करते नजर आए. पांड्या ने कल पाक का सबसे महत्वपूर्ण विकेट साहिबजादा फरहान का विकेट चटकाया और उसके अलावा पांड्या ने 3 ओवर में 16 रन देते हुए 2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें: ‘1 पारी से नहीं…’ अभिषेक के सपोर्ट में उतरा दिग्गज, आलोचनाओं के बीच बन गया ढाल