Switzerland Train Incident:  साउथ स्विट्जरलैंड में समोवार 16 फरवरी 2026 को एक बड़ा हादसा देखने को मिला. यहां गोपेन्स्टीन गांव के पास सुबह के समय लोगों को ले जारी एक पैसेंजर ट्रेन एवलांच के बाद पटरी पर उतर गई. हादसे की जानकारी स्विस पुलिस के अधिकारियों की ओर से दी गई. सुबह 7 बजे हुए इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है. यह ट्रेन  ट्रेन सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर स्पीज से ब्रिग की ओर जा रही थी, तभी 7 बजे के करीब वह पटरी से उतर गई. 

पटरी से नीचे उतर गई ट्रेन 

घटना को लेकर न्यूज एजेंसी ‘AFP’ ने बताया कि प्रभावित डिब्बों से सुबह 10 बजे तक 30 यात्रियों को निकाला गया. वहीं रेस्क्यू हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस ऑपरेशन जारी रखे हुए है. स्विस ट्रेन कंपनी ‘BLS’ के मुताबिक यह ट्रेन स्टॉकग्राबेन इलाके में हिमस्खलन के चलते पटरी से उतर गई. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को जल्द ही सुरक्षित निकाल दिया जाएगा. घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.  

ये भी पढ़ें- शेख हसीना की उल्टी गिनती शुरू? चुनाव जीतते ही BNP का बड़ा ऐलान, भारत सरकार के सामने रख दी ये बड़ी डिमांड  

Add Zee News as a Preferred Source

हिमस्खलन ने बढ़ाई मुसीबत 

इस घटना के बाद स्विस फेडरल रेलवे (SBB) ने सभी प्रभावित लाइनों को निलंबित करने की बात कही है, जो मंगलवार 17 फरवरी 2026 की सुबह 4 बजे तक जारी रहने की उम्मीद है. बता दें कि यह हादसा उस इलाके में हुआ है, जहां पहले ही एक और हिमस्खलन की घटना देखने को मिली थी. बीते हफ्ते यहां की लोटशेंटल घाटी में हिमस्खलन देखने को मिला था, जिसके चलते सड़कें पूरी तरह बंद हो गई थी और लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. 

ये भी पढ़ें- सांपों का ‘हनीमून स्पॉट’, यहां हर साल सर्दियों में रोमांस करने आते हैं 70 हजार से ज्यादा सांप

दुनियाभर में हुए भीषण ट्रेन हादसे 

दुनियाभर में अबतक कई भीषण ट्रेन हादसे देखने को मिले हैं, जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. इस लिस्ट में पहला नंबर ‘द क्वीन ऑफ द सी’ ट्रेन हादसे का है, जिसमें लगभग 1700 लोगों की मौत हुई थी. यह घटना 26 दिसंबर 2024 को सुनामी के चलते देखने को मिली थी. इसके अलावा भारत के बिहार में भी साल 1981 में बड़ा ट्रेन हादसा देखने को मिला था, जिसमें एक पैसेंजर ट्रेन की कुछ बोगियां पुल पार करते समय बागमती नदी में जा गिरीं. इस हादसे में कुल 800 लोगों की मौत हुई थी. रोमानिया में भी साल 1921 में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें 800 लोगों की मौत हो गई थी.