US China Relations: अमेरिका फिलीपींस में पहले के मुकाबले और मिसाइलों प्रणालियों को तैनात करने की योजना बना रहा है. दक्षिण चीन सागर में प्रतिरोध को मजबूत करने के प्रयासों के उद्देश्य से अमेरिका की ओर से ये प्लानिंग की जा रही है. इस बीच संधि सहयोगी देशों ने इस विवादित जल क्षेत्र में चीन की अवैध, जबरदस्ती, आक्रामक और भ्रामक गतिविधियों की एक सुर में निंदा की है. इस नए प्लान की घोषणा सोमवार को मनीला में हुए द्विपक्षीय वार्ता के बाद की गई. यहां पर अमेरिका और फिलीपींस के अधिकारी क्षेत्रीय भागीदारों के साथ सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. 

इससे पहले हुई तैनाती 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में मगलवार को संयुक्त बयान जारी किया गया, जिसमें दोनों पक्षों ने संयुक्त सैन्य अभ्यासों को बढ़ाने, फिलीपीन सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए अमेरिकी समर्थन और फिलीपींस में अमेरिकी अत्याधुनिक मिसाइल और मानवरहित प्रणालियों की तैनाती बढ़ाने के प्रयासों की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की. 

Add Zee News as a Preferred Source

चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी 

संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने दक्षिण चीन सागर में चीन की अवैध, जबरदस्ती वाली, आक्रामक और भ्रामक गतिविधियों की निंदा की और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे की अर्थव्यवस्थाओं पर उनके प्रतिकूल प्रभावों को स्वीकार किया. वहीं, सहयोगी देशों ने सभी देशों के लिए नौवहन और हवाई उड़ान की स्वतंत्रता, निर्बाध वैध वाणिज्य और समुद्र के अन्य वैध उपयोगों को संरक्षित करने के लिए अपने समर्थन पर भी जोर दिया.

अमेरिका ने जताई है आपत्ति

वहीं, चीन ने फिलीपींस ने अमेरिकी मिसाइल प्रणालियों की तैनाती पर बार-बार आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं, चेतावनी दी है कि ऐसे कदम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा है और चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से उठाए गए हैं. बीजिंग ने मनीला से मिसाइल लॉन्चरों को वापस लेने का आग्रह किया है, जिसे राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के नेतृत्व वाले फिलीपींस ने अस्वीकार कर दिया है. 

अमेरिका में फिलीपींस के राजदूत जोस मैनुइल रोमुआल्डेज ने बताया कि अधिकारियों ने इस वर्ष “उन्नत” अमेरिकी मिसाइल लॉन्चरों की संभावित तैनाती पर चर्चा की, जिन्हें मनीला अंततः खरीदने पर विचार कर सकता है. बता दें कि रोमुआल्डेज ने मनीला में हुए द्विपक्षीय वार्ता भाग लिया था. 

US ने पहले ही तैनात की है मिसाइल

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की सेना ने अप्रैल 2024 में लूजोन में टाइफॉन मध्यम दूरी की मिसाइल प्रणाली तैनात की. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भूमि आधारित  प्रणाली स्टैंडर्ड मिसाइल-6 और टोमाहॉक लैंड अटैक मिसाइलों को दाग सकती है. इनकी मारक क्षमता 1600 किलोमीटर से अधिक है, जिससे उत्तरी फिलीपींस से चीन के कुछ हिस्से निशाने पर आ जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: ना सरकारी प्लॉट, ना फ्री गाड़ी… शपथ ग्रहण के बीच तारिक रहमान के सांसदों का बड़ा फैसला, ‘VIP कल्चर’ से बनाई दूरी

अमेरिका ने क्यों की सैन्य तैनाती? 

अमेरिका में फिलीपींस के राजदूत रोमुआल्डेज़ ने कहा कि अमेरिकी सैन्य तैनाती का उद्देश्य किसी भी देश को उकसाना नहीं है. उनका कहना है कि यह पूरी तरह से प्रतिरोध के लिए है. जब भी चीन किसी भी तरह की आक्रामकता दिखाता है, तो इससे इस तरह की तैनाती करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें: जेनेवा में जारी परमाणु वार्ता के बीच ईरान ने हरमुज की खाड़ी में दागी मिसाइलें, अमेरिकी पलटवार की आशंका से हड़कंप