Indian National To Be Deported By ICE: अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों (ICE) ने वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली नाम के एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न समेत कई आपराधिक आरोप दर्ज हैं. अधिकारियों के मुताबिक यह गिरफ्तारी अमेरिका में आव्रजन प्रवर्तन कार्रवाइयों में तेजी और भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट करने के मामलों में बढ़ोत्तरी के बीच देखने को मिली है.
कोट्टापल्ली पर लगे आरोप
‘HT’ की रिपोर्ट के मुताबिक कोट्टापल्ली पर चोरी और पब्लिक डिस्ऑर्डर से जुड़े आरोपों के अलावा 13 साल से कम उम्र के नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है. सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में ICE ने उन्हें भारत से आया एक आपराधिक अवैध अप्रवासी बताया और उसके अमेरिका में बिना कानूनी अनुमति के रहने की पुष्टि की. ICE ने कहा,’ वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली, जो भारत का एक आपराधिक अवैध अप्रवासी है उसपर न्यू जर्सी में यौन उत्पीड़न और चोरी के आरोप लंबित हैं.’
ये भी पढ़ें- अगर बात नहीं बनी तो… ईरान पर हमले के लिए इजरायल-अमेरिका ने पहले ही कर ली थी सीक्रेट डील? ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई ये खुफिया चर्चा
आरोपी को बताया चाइल्ड रेपिस्ट
ICE के मुताबिक उसके खिलाफ लगे आरोपों में दुकान से सामान चुराना, सार्वजनिक रूप से अव्यवस्थित व्यवहार करना और 13 साल से कम उम्र के नाबालिग का यौन उत्पीड़न करना शामिल है. एजेंसी ने आरोपी की एक तस्वीर जारी की है, जिसमें उसे ‘चाइल्ड रेपिस्ट’ लिखा है.
—SEXUAL ASSAULT OF A CHILD UNDER 13
—SHOPLIFTING
—PUBLIC DISORDERVodela Yashaswi Kottapalli, a criminal illegal alien from India, has pending charges for sexual assault and larceny in New Jersey.
We’ll keep him in custody pending removal proceedings. pic.twitter.com/VM97e9KUD9
— U.S. Immigration and Customs Enforcement (@ICEgov) February 16, 2026
अधिकारियों ने घोषणा की है कि ICE की ओर से कोट्टापल्ली के खिलाफ डिपोर्टिंग की कार्रवाई शुरू किए जाने तक वह हिरासत में ही रहेगा.
ये भी पढ़ें- चुनाव के बाद अब कहां जाएंगे मोहम्मद यूनुस? बांग्लादेश सरकार में मिलेगी कोई भूमिका; क्या है तारिक रहमान का प्लान
रिहा नहीं होगा आरोपी
ICE ने कहा,’ हम उसे निष्कासन की कार्यवाही लंबित रहने तक हिरासत में रखेंगे.’ इससे यह साफ संकेत मिलता है कि आरोपी के निर्वासन से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के दौरान उसे रिहा नहीं किया जाएगा. अमेरिकी कानून के मुताबिक कुछ विशेष आपराधिक मामलों, खासतौर से नाबालिगों से जुड़े गंभीर अपराधों के आरोप में गैर-नागरिकों को ज्यूडीशियल सिस्टम में उनके आपराधिक मामलों की कार्यवाही के दौरान इमिग्रेशन डिटेंशन में रखा जा सकता है.
