Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार 19 फरवरी 2026 को भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का राग फिर से अलापा है. उन्होंने अपने बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य गतिरोध के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करवाई. इतना ही नहीं उन्होंने11 महंगे जेट विमानों को मार गिराने का भी दावा किया. भारत ने कई मौकों पर इस मामले में किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज किया है.  

ट्रंप का झूठा दावा  

अपने बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा,’ उन्होंने (पाकिस्तानी प्रधानमंत्री) हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और हमारे बीच युद्ध रोककर 2 करोड़ लोगों की जान बचाई. वह युद्ध भयंकर रूप से चल रहा था. विमानों को मार गिराया जा रहा था. मैंने दोनों से फोन पर बात की और मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था. मैं पीएम मोदी को बहुत अच्छी तरह जानता था. मैंने उन्हें फोन किया और कहा कि सुनो, अगर तुम दोनों इस मामले को नहीं सुलझाते हो तो मैं तुम्हारे साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करूंगा और अचानक हमने एक समझौता कर लिया. मैंने कहा अगर तुम लड़ते हो तो मैं तुम्हारे दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा. दोनों ही लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे की बात आई, तो पैसा ही सब कुछ होता है. जब भारी नुकसान की बात आई तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते. 11 जेट विमान मार गिराए गए. बहुत महंगे जेट विमान.’  

ये भी पढ़ें- केवल 66,961 रुपये के साथ आप इस देश में बन सकते हैं अरबपति, औंधे मुंह गिरी करेंसी; लोन के लिए तरस रही सरकार 

Add Zee News as a Preferred Source

दावे के साथ बढ़ाए विमानों के आंकड़े 

बता दें कि ट्रंप ने पिछले कुच महीनों में 80 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने का दावा किया है. इसके अलावा उन्होंने विमानों के मार गिराए जाने को लेकर अलग-अलग आंकड़ें भी दिए हैं.

इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने दावा किया कि सैन्य गतिरोध में गिराए गए जेट विमानों की संख्या 10 थी, हालांकि पिछले साल किए गए अपने शुरुआती दावे में उन्होंने युद्ध के दौरान 5 जेट विमानों के गिरने का जिक्र किया था.अगस्त में यह संख्या बढ़कर 7 हो गई, नवंबर में 8 और फिर 10 और हाल ही में 11 हो गई.  

ये भी पढे़ं- अरे ये क्या हुआ? सबसे अजीज दोस्त इजरायल में भारतीयों पर नस्लीय हमला, जमकर की पिटाई 

भारत कर चुका है दावे का खंडन 

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के साथ जंग रोकने के लिए किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप को पूरी तरह से इंकार किया है. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी ट्रंप केदावे को खारिज कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रोकने में तीसरे पक्ष का कोई हस्तक्षेप नहीं था. उनके मुताबिक जंग रोकने का प्रस्ताव पाकिस्तान के DGMO की ओर से आया था और दोनों देशों के DGMO की बातचीत पर यह फैसला लिया गया था.