News in Brief

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लीग मैचों की आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के मैच के साथ समाप्ति हो जाएगी. अब सुपर-8 की शुरुआत होने वाली है.22 तारीख को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त भिड़ंत होनी है. टी20 विश्व कप 2026 में 4 टीमें अजेय रही हैं. जिन्हें 1 भी मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है. इन टीमों में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज  के अलावा एक टीम का नाम हैरान कर देने वाला है और वह नाम है जिम्बाब्वे का. बता दें कि जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट के दौरान बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने सबसे पहले इस टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट जगत की सबसे खूंखार टीम ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से रौंदकर रख दिया था. उसके बाद वह यहीं नहीं रुके कल उनकी भिड़ंत श्रीलंका के साथ थी और जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को भी 6 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का रोमांच दोगुना कर दिया. ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि क्या जिम्बाब्वे सुपर-8 के मुकाबलों में भी उलटफेर कर पाएगी. अगर वह ऐसा करते हैं तो पूरी दुनिया के सामने वह दर्शा देंगे कि वह अब अंडरडॉग नहीं रह गए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया को हराया 
लीग मैच के दौरान जिम्बाब्वे की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से थी और उन्होंने उस रोमांचक मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से दमखम दिखाते हुए कंगारुओं को 23 रनों से रौंद दिया था. इस रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 169 रन लगाए थे. जिसमें ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली थी. 170 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कंगारु टीम की ओर से मैट रेंशॉ के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और आखिर में बाजी ऑस्ट्रेलिया मारने में कामयाब रही. 

श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले  बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 178 रन लगा दिए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 19.3 गेंदों में 182 रन बनाकर टारगेट को बड़ी ही आसानी से चेज कर लिया. इस जीत के हीरो रहे कप्तान सिकंदर रजा. उन्होंने 45 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी. इसी के साथ जिम्बाब्वे ने अपने लीग स्टेज के सभी मैचों में बाजी मारने में कामयाब रही.

Add Zee News as a Preferred Source

अब सुपर-8 की महाजंग
अब जिम्बाब्वे की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होनी है. 23 फरवरी को यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. बहरहाल, इस मुकाबले के अलावा अगर बात करें जिम्बाब्वे के इस टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस कि तो उन्होंने सभी के होश उड़ाए हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या आगे आने वाले मैचों में वह ऐसा उलटफेर कर सकती है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले जिम्बाब्वे एसोसिएट नेशन के साथ सबसे बड़ी अंडरडॉग टीमों में से एक मानी जा रही थी. लेकिन, इस बार उन्होंने जो कर दिखाया है वह और अंडरडॉग नेशन के लिए एक बड़ा सबक है.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट को अलविदा कहेगा ऑस्ट्रेलिया का सबसे खतरनाक ऑलराउंडर, महान कप्तान का हैरान करने वाला खुलासा