News in Brief

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले सेशन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की है. इस बार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दोनों को निचली श्रेणी में रखा गया है.इस साल किसी भी खिलाड़ी को ए प्लस श्रेणी में जगह नहीं दी गई है. पिछली सूची में तस्कीन अहमद अकेले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्हें ए प्लस ग्रेड मिला था.नई सूची में तस्कीन को नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज और लिटन दास के साथ ए श्रेणी में शामिल किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने A+ कैटेगरी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. गौर करने वाली बात ये है कि केकेआर में शामिल होने वाले स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और सीनीयर तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का डिमोशन हुआ है.

ग्रेड बी में 11 खिलाड़ी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध को चार श्रेणियों में बांटा है. ग्रेड-ए में कुल चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है और इन्हें आठ लाख बांग्लादेशी टका की भुगतान राशि मिलती है.ग्रेड-बी में कुल 11 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मुशफिकुर रहीम का नाम भी है. पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के कारण उन्हें इसका असर झेलना पड़ा. इसके अलावा मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, तौहीद ह्रदोय, तंजीद हसन, रिशाद हुसैन, हसन महमूद और नाहिद राणा को भी ग्रेड-बी में रखा गया है. ग्रेड-बी के खिलाड़ियों को छह लाख बांग्लादेशी टका का भुगतान किया जाएगा.

सौम्य सरकार ग्रेड C में
शादमान, तंजीद, रिशाद और मेहदी हसन को ग्रेड-सी से ग्रेड-बी में पदोन्नत किया गया है. ग्रेड-सी में इस बार सौम्य सरकार, जाकिर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद और खालिद अहमद को शामिल किया गया है.ग्रेड-डी में कुल सात खिलाड़ियों को जगह दी गई है. ग्रेड-सी के खिलाड़ियों को चार लाख बांग्लादेशी टका और ग्रेड-डी के खिलाड़ियों को दो लाख बांग्लादेशी टका का भुगतान मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

बीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में रखा गया

ग्रेड-ए में मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो और तस्कीन अहमद शामिल हैं.

ग्रेड-बी में मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मुशफिकुर रहीम, तौहीद ह्रदोय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा को जगह दी गई है.

ग्रेड-सी में सौम्य सरकार, जाकेर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद और खालिद अहमद को शामिल किया गया है.

ग्रेड-डी में सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और नूरुल हसन को रखा गया है.

ये भी पढ़ें: क्या Super-8 में कटेगा अभिषेक शर्मा का पत्ता? साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI