हाल ही में सऊदी अरब सरकार ने एक मस्जिद बनाई है, इस मस्जिद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हालांकि ज्यादातर लोग इन तस्वीरों को देखकर हैरान हैं, क्योंकि मस्जिद में कुछ आज के समय के जौसा नहीं है. ना ही डिजाइन और ना ही उसके अंदर मौजूद सुविधाएं आज कम समय से मेल खाती हैं. कुछ दीवारें तो ऐसी हैं कि वो टेढ़ी हैं. चलिए जानते हैं कि सऊदी अरब की मोहम्मद बिन सलमान सरकार ने ऐसा क्यों किया है.
सबसे पहले आपको बता दें कि यह मस्जिद सऊदी अरब के दक्षिणी इलाके ‘असीर’ में मौजूद है और यह बेहद पुराना व यादगार मस्जिद है. यह नमास शहर के उत्तर में मौजूद पुराने गांव सदर ईद में बनी हुई है. इस मस्जिद का निर्माण सन 786 ईस्वी (170 हिजरी) का हुआ था. इस मस्जिद की तामीर की तारीख का सबूत वहीं पर लगे शिलालेख पर दर्ज है.

किसने कराया था मस्जिद का निर्माण?
कहा जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण अब्बासी खलीफा हारून अल-रशीद के समय बनाई गई थी. सऊदी अरब की कई वेबसाइट से जानकारी लेने के बाद पता चला कि उस समय यह पूरे इलाके की यह इकलौती मस्जिद थी जहां जुमे की नमाज होती थी, इसलिए आसपास के गांवों के लोग हर शुक्रवार यहां आते थे.
मस्जिद के अंदर क्या-क्या है?
क्योंकि यह मस्जिद बहुत पुराना हो गई थी और इसकी हालत भी खस्ता हो गई थी. ऐसे में सऊदी अरब की सरकार ने मस्जिद का पुनर्मिमाण कराया. सऊदी सरकार ने फिर से बनाने इस बात का ख्याल रखा है कि मस्जिद के पुराने रूप को फिर से जिंदा किया जा सके. यही कारण है मस्जिद मेहराब (वो जगह जहां इमाम साहब खड़े होकर नमाज पढ़ाते हैं) को पहले की तरह ही टेढ़ा रखा गया है.
पत्थर और मिट्टी से बनाई गई मस्जिद
मस्जिद को पत्थर और मिट्टी से बनाया गया है, और छत पेड़ की लकड़ी से बनाई गई है. इसमें नमाज का कमरा, खुला आंगन, पत्थर के वुजू बनाने की जगह और पानी के लिए एक कुआं भी मौजूद है.
