News in Brief

India Women vs Australia Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. शनिवार को टीम इंडिया ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए मैच को जीतकर 3 मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार घर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का घमंड टूटा है. भारतीय महिला टीम ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में T20I सीरीज जीतकर बड़ा कारनामा किया है.

एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 159 रन बना सकी और टीम इंडिया ने 17 रनों से मुकाबला जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम किया. बल्ले से 82 रनों की शानदार पारी खेलने वाली स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

Add Zee News as a Preferred Source