News in Brief

PAK vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की शुरुआत का मजा ही फैंस के लिए किरकिरा हो गया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश का ऐसा कहर देखने को मिला कि टॉस के बाद एक गेंद भी नहीं फेंकी गई. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. बारिश के चलते मैच 2 घंटे बाद रद्द हुआ और दोनों टीमों में 1-1 अंक बट गए. अब दोनों टीमों के पास महज 2-2 मैच बचे हैं सवाल है कि अब ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी, इसका गणित हम आपको समझाते हैं. 

सेमीफाइनल की रेस हुई मुश्किल

बारिश के विलेन बनने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल की रेस मुश्किल हो चुकी है. सुपर 8 स्टेज में अच्छी शुरुआत करने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए जरूरी था. पाकिस्तान के अगले दो मैच इंग्लैंड और श्रीलंका से होंगे. अगर पाकिस्तान दोनों मैच जीत जाता है, तो उसके पाँच पॉइंट हो जाएँगे, जो सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए काफी होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

एक गलती कैसे पड़ेगी भारी?

पाकिस्तान के लिए एक गलती भारी पड़ेगी. अगर वे एक भी गेम हार जाते हैं तो उनके क्वालिफिकेशन के चांस दूसरे नतीजों पर निर्भर करेंगे. अगर पाकिस्तान एक मैच जीतता है और एक हारता है, तो उसके तीन पॉइंट होंगे और उसे दूसरी टीमों के पॉइंट्स कम करने होंगे. अगर वे दोनों मैच हार जाते हैं तो टूर्नामेंट से विदाई लेनी होगी. यही समीकरण न्यूजीलैंड के लिए काम करता है लेकिन दोनों टीमें अब एक-दूसरे की हार की दुआ करेंगी.

ये भी पढे़ं.. T20 WC: बारिश का कहर, PAK-न्यूजीलैंड के अरमानों पर फेरा पानी, बांटने पड़े 1-1 अंक

इंग्लैंड और श्रीलंका का आज मुकाबला

पाकिस्तान के ग्रुप की श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें आज भिडे़ंगी. इस मुकाबले पर भी बारिश का साया रहेगा. इस ग्रुप के सभी मुकाबले कोलंबो में ही होंगे. देखना होगा कि ये मैच पूरा होता है या नहीं. पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा, जिसमें देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की टीम 2 बार की चैंपियन से निपटने में कामयाब हो पाती है या नहीं.